कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका कद्दावर नेता पूर्व पार्षद मोनू निषाद व सुमित छाबड़ा दर्जनों समर्थको संग हुऐ भाजपा में शामिल, विधायक शिव अरोरा ने माला पहनाकर दिलाई भाजपा की सदस्यता

Spread the love

राजीव कुमार उधम सिंह नगर

 

कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका कद्दावर नेता पूर्व पार्षद मोनू निषाद व सुमित छाबड़ा दर्जनों समर्थको संग हुऐ भाजपा में शामिल, विधायक शिव अरोरा ने माला पहनाकर दिलाई भाजपा की सदस्यता

रुद्रपुर। नगर निगम चुनाव की उठा पटक में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व पार्षद मोनू निषाद अपने दर्जनों समर्थको संग भाजपा में हुऐ शामिल। आपको बता दे निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही भाजपा ने अपनी कमर कस ली जिसमे विधायक शिव अरोरा की चाणक्य नीति से प्रभावित होकर उनके कार्यालय पर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के कांग्रेस के बड़े नेता मोनू निषाद व इंद्रा कॉलोनी से पूर्व पार्षद प्रतिनिधि सुमित छाबड़ा अपने समर्थको संग भाजपा में शामिल हुऐ,

वही विधायक शिव अरोरा बोले नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है और भाजपा ने अपना प्रत्याशी विकास शर्मा को रुद्रपुर से बनाया है और निश्चित रूप से भाजपा सरकार की रीती नीति से प्रभावित होकर लोकसभा चुनाव में भी बहुत बड़ी संख्या में लोग भाजपा आये थे तो वही निकाय चुनाव में भी एक के बाद एक कांग्रेस व अन्य दलों से लोगो का आना जारी है निश्चित रूप से कांग्रेस से भाजपा में आये मोनू निषाद व सुमित छाबड़ा का भाजपा परिवार में स्वागत है उनके आने से हमको आगामी निकाय चुनाव में लाभ मिलेगा और भाजपा रुद्रपुर मेयर सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
विधायक शिव अरोरा ने सभी लोगो का माला पहनाकर भाजपा में स्वागत किया।

जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने भी कहा की रुद्रपुर में भाजपा बहुत मजबूत स्थिति में है हम बड़े अंतर से मेयर सीट व सभी वार्डो में जीत दर्ज करेंगे।

इस दौरान प्रभारी पुष्कर काला, नगर निगम रुद्रपुर प्रभारी व दर्जामंत्री दीपक मेहरा, मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा,अमित नारंग, जगदीश तनेजा, अनिल चौहान, सुरेश कोली, उपेंद्र चौधरी, दिलीप अधिकारी, डंम्पी चोपडा, विकास सागर, प्रीत ग्रोवर, चेतन कुमार, शंकर विश्वास, विजय डे, दीपक लुहाच, किरन विर्क, मोहित कक्कड़ व अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी से निर्दलय अध्यक्ष प्रत्याशी समाजसेवी साजिद हुसैन ने अपने हजारो समर्थकों के साथ किया नामांकन दाखिल।

नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी से निर्दलय अध्यक्ष प्रत्याशी समाजसेवी साजिद हुसैन ने अपने हजारो समर्थकों के साथ किया नामांकन दाखिल