आम जनता होगी अगली मेयरः विकास शर्मा इंदिरा कालोनी में भाजपा प्रत्याशी ने किया तूफानी जनसंपर्क

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

आम जनता होगी अगली मेयरः विकास शर्मा
इंदिरा कालोनी में भाजपा प्रत्याशी ने किया तूफानी जनसंपर्क

रूद्रपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा कि अगला मेयर मैं नहीं बल्कि खुद आम जनता होगी। नगर निगम में सारे काम जनता की भावनाओं के अनुरूप होंगी। किसी को शिकायत का मौका नहीं दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया तो वह एक जनसेवक की तरह काम करेंगे।

भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा इंदिरा कालोनी में जनसंपर्क के दौरान लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। वार्ड नंबर 34, इंदिरा कॉलोनी में कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी ने घर घर जनसंपर्क अभियान चलाकर बुजुगों महिलाओं से आशीर्वाद लिया और युवा साथियों से गले मिलकर चुनाव में समर्थन देने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होनंे लोगों से संवाद भी स्थापित किया और समस्यायें भी जानी। जनसंपर्क के दौरान विकास शर्मा के साथ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी घर घर पहुंचकर विकास शर्मा को विजयी बनाने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान विकास शर्मा ने जनता द्वारा मिले समर्थन, स्नेह और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को जनता के सामने रखा और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि अगला मेयर मै नहीं बल्कि शहर की आम जनता होगी। उन्होंने कहा कि विकास के पैसे का सही उपयोग किया जायेगा और शहर में विकास की गंगा बहायेंगे। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर के विकास के लिए रोडमैप तैयार किया गया है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में रूद्रपुर में विकास की नई इबारत लिखी जायेगी। उन्होंने जनता की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए काम करने का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क अभियान में उन्होंने अपने चुनावी एजेंडे पर जोर दिया और क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

जनसंपर्क के दौरान भाजपा पार्षद प्रत्याशी सुमित छाबड़ा,निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, वरिष्ठ नेता सुरेश कोली, समाजसेवी संजय ठुकराल, भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर,विकास सागर, रचित सिंह, मयंक कक्कड़, संजय हालदार, शंकर विश्वास, मुकेश वशिष्ठ , राकेश सिंह, धीरेंद्र मिश्रा, बिट्टू चौहान, आदेश भारद्वाज, नरेंद्र चौहान, अशोक विश्वास, राजन राठौर, हरजीत राठी, हरिश्चंद्र गाइन, सुब्रत सरकार, बलाई विश्वास, हरिन अधिकारी समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ललित मिगलानी
मीडिया प्रभारी

More From Author

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान एडीजी प्रशासन ने विदेश मंत्री से ग्रहण किया “Institutional Performance Award for State Police मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा—नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

अवैध शराब का बिक्री का कारोबार करने वालो के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी , 01 व्यक्ति को 10 लीटर अवैध शराब के साथ पुलिस टीम द्वारा किया गिरफ्तार

जनकल्याण कारी नीतियों के आधार पर भाजपा निगम में बनाएगी छोटी सरकार: शिव वार्ड 36 में किया चुनाव प्रचार