ब्रेकिंग:- रुद्रपुर के इस मंदिर से पुलिस और बचपन बचाओ समिति ने बरामद किया 11 साल की उम्र से गायब नेपाल मूल निवासी नाबालिग 

Spread the love

रुद्रपुर। 11 साल की उम्र से गायब नेपाल निवासी नाबालिग को बाल कल्याण समिति, बचपन बचाओ समिति व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए रुद्रपुर स्थित एक मंदिर से बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल निवासी नाबालिग 11 साल की उम्र से घर से गायब था, जिसके बाद नाबालिग के भाई रोहन ने नेपाल में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करा दी थी और खुद भी अपने स्तर पर खोजबीन में लग गया था। जिसके बाद नाबालिग के भाई ने कड़ी मशक्कत कर जानकारी जुटाई और बचपन बचाओ समिति व पुलिस के माध्यम से आज रुद्रपुर स्थित मंदिर से बच्चे को सकुशन बरामद कर लिया। नाबालिग को बरामद कर पुलिस टीम ने किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया है, जिसके बाद बच्चे के बयान दर्ज कर उसे परिजनों को सौंप दिया जायेगा। बताया जा रहा है कि बच्चा धार्मिक प्रवृत्ति का था और जो पूर्व में रुद्रपुर के एक मंदिर में रहकर सेवा कर चुका है। वहीं बताया जा रहा है कि नाबालिग हाल ही में राजस्थान पहुंचा था, जहां से उक्त मंदिर से जुड़े लोग दोबारा उसे रुद्रपुर के मंदिर में ले आये और अन्य लोगों को कुछ भी जानकारी देने से मना कर दिया हालांकि नेशनल न्यूज नेटवर्क इसकी पुष्टि नहीं करता लेकिन घटनास्थल पर मौजूद लोगों की जुबानी यही थी।

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सीएम धामी पहुंचे बनबसा,जनता को कर रहे संबोधित , कल पहुंचेंगे माता पूर्णागिरी मंदिर -LIVE

सांस्कृतिक ग्रुप की संचालिका भगवती कोठारी ने ली भाईचारा एकता मंच की सदस्यता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *