बाबा साहब ने बुद्धिमत्ता से किया था देश में बड़ा बदलावः विकास शर्मा – बुध पार्क में आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह में बाबा साहब को किया नमन

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

बाबा साहब ने बुद्धिमत्ता से किया था देश में बड़ा बदलावः विकास शर्मा
– बुध पार्क में आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह में बाबा साहब को किया नमन

रूद्रपुर ।भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जी की 134वीं जयंती के अवसर पर आदर्श कालोनी स्थित बुध पार्क में आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह में महापौर विकास शर्मा पूर्व महापौर रामपाल सिंह, सहित तमाम लोगों ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि बाबासाहेब ने तीन मंत्र दिए थे शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो। आज हमें इस विचारधारा पर चलना होगा तभी हमारा समाज आगे बढ़ेगा। बाबा साहब ने अपने बुद्धिमत्ता से देश में सबसे बड़ा बदलाव लाने का काम किया। उनके द्वारा बनाये गये संविधान से करोड़ों लोगों के जीवन में जो परिवर्तन आया है। बाबा साहेब की बदौलत ही आज नागरिकों को उनके अधिकार मिले हैं। वंचितों को आगे बढ़ने का मौका मिला है। हम सब को आज बाबा साहब अंबेडकर के बताए गए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। अंबेडकर जी के विचारों पर चलने वाला एकमात्र राजनीतिक दल भाजपा ही है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं राज्य सरकारों ने बाबा साहब की स्मृतियों से जुड़े स्थानों को सहेजकर पंचतीर्थ का निर्माण किया है। बाबा साहब का जीवन बहुत ही संघर्षों से भरा हुआ रहा और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने हमेशा सभी एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया।

पूर्व मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि कहा कि जो व्यत्तिफ़ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का सम्मान नहीं कर सकता उसे भारत में रहने का कोई हक नहीं है। बाबा साहब ने दलितों और वंचितों को जीने का अधिकार दिया। दलित समाज बाबा साहब की बदौलत ही दुर्दशा से उबर पाया है। समाज के लिए उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, योगेश वर्मा, गोपी सागर, राजेश जग्गा, राधेश शर्मा, मदन दिवाकर, जी के शर्मा,अशोक सागर, वेद प्रकाश मौर्या, कृष्ण पाल गंगवार, दीपू रस्तौगी, सतपाल सैनी, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, रामधारी गंगवार, राजेन्द्र राठोर, एमपी मौर्य, मुकेश रस्तौगी, चन्द्रपाल चंदा, राजेन्द्र कुमार आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

खेलों इंडिया सब जूनियर पेंचक सिलाट लीग में पदक जीतकर उत्तराखण्ड की बालिकाओं ने किया प्रदेश का नाम रोशन

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने की सहभागिता