विधायक शिव अरोरा के निर्देश के बाद ठेली कर्मियों का निकला समाधान अब सफ़ेद पट्टी के पीछे बाटा चौक, गाँधी पार्क के आस पास लगा सकेगे ठेली

Spread the love

विधायक शिव अरोरा के निर्देश के बाद ठेली कर्मियों का निकला समाधान अब सफ़ेद पट्टी के पीछे बाटा चौक, गाँधी पार्क के आस पास लगा सकेगे ठेली

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा के निर्देश पर निगम प्रशासन व पुलिस अधिकारियो ने त्यौहार पर रेडी पटरी ठेला लगाकर गुजर बसर करने वालों के ठेली लगाने का निकला समाधान। आपको बता दे विगत दिनों बाजार मे बीचो बीच ठेली लगने को लेकर पुलिस व प्रशासन ने ठेली लगाने को मना कर दिया था, जिसका मुख्य कारण ठेली के मुख्य बजार मे बीचो बीचो लगाने से बाजार मे जाम की स्थिति उत्पन्न हों जाती थी, तो वही ठेला लगाने वाले लोग अपनी समस्या को लेकर विगत दिनों विधायक कार्यालय आये थे, जिसपर उनकी बात सुनकर विधायक शिव अरोरा ने कहाँ था निश्चित रूप से दीपावली सभी का त्यौहार है जिसको लेकर हर छोटे बड़े व्यापारी मे आस होती है ऐसे मे ठेला लगाने वालों की दिवाली खराब न हों, जिसपर विधायक शिव अरोरा ने निगम व पुलिस प्रशासन से वार्ता की ओर साथ मे व्यापार मंडल रुद्रपुर से भी बात कर इसके समाधान को कहाँ था,तो वही आज विधायक शिव अरोरा की पहल पर कोतवाली रुद्रपुर मे इसके समाधान पर वेठक हुई जिसमे मुख्य बजार मे सफ़ेद पट्टी के पीछे ठेला कर्मी अपना ठेला लगा सके तो वही सफ़ेद पट्टी प्रशासन द्वारा बनाई गयी है बाटा चौक, गाँधी पार्क के पास बनी सफ़ेद पट्टी के अंदर अब ठेली लगाई जा सकेगी जिसकी सहमति कोतवाली मे हुई व्यापार मंडल व पुलिस की बैठक मे तय हुआ।
विधायक शिव अरोरा के दखल के बाद ठेला लगाकर गुजर बसर करने वालों के चेहरे पर दुबारा रौनक लोटी। विधायक बोले सफ़ेद पट्टी के पीछे ठेली लगाने से जाम भी नहीं लगेगा ओर साथ ही चार पहिया वाहर बाजार मे पूर्ण रूप से वर्जित है तो उनके खड़े करने की व्यवस्था निःशुल्क गाँधी पार्क मे पहले ही हों गयी थी इस समाधान से छोटे बड़े दोनों व्यापारियों को समस्या नहीं होंगी ग्राहक बाजार की ओर आसानी से आ सकेगे।
इस दौरान कोतवाली मे नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, कोतवाल मनोज रतूड़ी, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, लघु व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, गुलशन नारंग, भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर, हरीश अरोरा, मनोज मदान, राजेश कामरा व अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

विधायक शिव अरोरा के निर्देश के बाद ठेली कर्मियों का निकला समाधान अब सफ़ेद पट्टी के पीछे बाटा चौक, गाँधी पार्क के आस पास लगा सकेगे ठेली

काशीपुर। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष विनय रुहेला के काशीपुर बार एसोसिएशन भवन में पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया