SSP मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस की नशा तस्करों पर डबल स्ट्राइक।19 किलो से अधिक डोडे के साथ 01 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

SSP मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस की नशा तस्करों पर डबल स्ट्राइक।19 किलो से अधिक डोडे के साथ 01 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

एएनटीएफ और रुद्रपुर पुलिस ने 19 किलो से अधिक डोडे के साथ 01 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार।

एएनटीएफ व किच्छा पुलिस ने आधा किलो से अधिक अफीम के साथ बरेली के नशा तस्कर को किया गिरफ्तार।

टॉप गियर में ऊधम सिंह नगर पुलिस तोड़ रही नशा तस्करों की कमर , करीब साढ़े सात लाख की अवैध नशीली सामग्री बरामद ।

1️⃣  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर  के निर्देशानुसार नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए कोतवाली किच्छा पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स उधम सिंह नगर द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए   चौकी दरऊ थाना किच्छा क्षेत्रांतर्गत सैजना मोड़ दरऊ पर संदिग्ध व्यक्ति वाहनो की चैकिंग के दौरान होतेलाल पुत्र ओमप्रकाश के कब्जे से 573 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। होतेलाल उपरोक्त के कब्जे से अवैध अफीम बरामद होने पर उसे धारा 8/18 NDPS ACT के अंतर्गत समय 17.30 बजे गिरफ्तार कर थाना किच्छा में FIR. NO. 146/2025 धारा 8/18 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया। अभियुक्त से बरामद अवैध अफीम के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर मुसाईद से लेकर आना बताया। उक्त संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है
बरामदा अवैध अफीम की कीमत लगभग 1.5 लाख रुपए है।

नाम पता अभियुक्त
होतेलाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहल्ला साहूकारा नोगावा चौराहा थाना फतेहपुर पश्चिमी जिला बरेली हाल निवासी- ग्राम लोहार नगलाथाना फतेहपुर पश्चिमी जिला बरेली उम्र-26 वर्ष
बरामदा माल का विवरण
1-573 ग्राम अवैध अफीम
2-01 मोबाइल फोन
3-800 रुपये

 

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर  के निर्देशानुसार नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए कोतवाली रुद्रपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स उधम सिंह नगर के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए   चैकिंग के दौरान ब्लॉक रोड पुराना वन स्टॉप सेंटर के पास से अभियुक्त वेदप्रकाश उर्फ टिंकू के कब्जे से 19 किलो 502 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद होने पर उसे धारा 8/15 NDPS ACT के अंतर्गत समय-17.50 बजे गिरफ्तार कर थाना रुद्रपुर में FIR NO- 224/2025 धारा 8/15 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया।
अभियुक्त से बरामद अवैध डोडा पोस्त के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उक्त बरामद अवैध डोडा पोस्त पराग शर्मा निवासी ग्राम धमोरा थाना मिलक रामपुर उत्तर प्रदेश के साथ आर्टिगा कार से रुद्रपुर लाना बताया। उक्त संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बरामदा डोडा पोस्त की कीमत लगभग 6 लाख रुपए है

नाम पता अभियुक्त
वेदप्रकाश उर्फ टिंकू पुत्र बाबूराम निवासी-ग्राम धमोरा थाना मिलक रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र-30 वर्ष
बरामदा माल का विवरण
1. 19 किलो 502 ग्राम अवैध डोडा पोस्त
2. 01 अदद मोबाइल फोन ।

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा  महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार की कार्यप्रणाली की सराहना की

महापौर ने टॉपर रूद्रप्रताप और कृतिका को किया सम्मानित