एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार नशा तस्करों पर कड़े प्रहार लगातार जारी ANTF व कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार नशा तस्करों पर कड़े प्रहार लगातार जारी

ANTF व कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

नशा तस्करों से 58.47 ग्राम स्मैक बरामद

बरामद स्मैक की कीमत की कीमत लगभग 18 लाख रुपए

ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा अवैध नशा/ नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर  मणिकांत मिश्रा  के सख्त निर्देशानुसार नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जनपद उधम सिंह नगर तथा कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही करते हुए   रात्रि में थाना रुद्रपुर क्षेत्रांतर्गत ब्लॉक मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति वाहनो की चैकिंग के दौरान अभियुक्त राहुल शर्मा पुत्र उमेश शर्मा तथा राजकुमार पुत्र रामअवतार के कब्जे से 58.47 ग्राम हैरोइन (स्मैक) बरामद होने पर उन्हें धारा 8/21/60 NDPS ACT के अंतर्गत समय 23.10 बजे गिरफ्तार कर थाना रुद्रपुर में FIR. NO. 227/2025 धारा 8/21/60 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया । अभियुक्त गण ने उनसे बरामद हैरोइन स्मैक खरीदने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिस पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी । अभियुक्त गण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभियुक्त
1-राहुल शर्मा पुत्र उमेश शर्मा निवासी ग्राम किरारी, थाना बहजोई
जिला संम्भल
2-राजकुमार पुत्र रामअवतार ग्राम किरारी, थाना बहजोई जिला संम्भल

बरामदा माल का विवरण
58.47 ग्राम smack(हेरोइन)
02 मोबाइल फोन
01 अपाचे मोटर साइकिल

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार नशा तस्करों पर कड़े प्रहार लगातार जारी ANTF व कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार अपराधियों पर कार्यवाही जारी कोविड काल में पैरोल पर रिहा एक सिद्धदोष बंदी गिरफ्तार