पन्ना में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, दो युवकों की मौत

पन्ना में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, दो युवकों की मौत

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र में देवेंद्रनगर-बड़ागांव बांध पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। प्रतिमा विसर्जित करने के दौरान दो युवक गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य युवक भी घायल हुए हैं।

मृतकों की पहचान देवेंद्रनगर के वार्ड नंबर 12 निवासी आयुष अग्रवाल (18) और कृष्णा सोनी (25) के रूप में हुई है। बताया गया कि विसर्जन के दौरान दोनों युवक गहरे पानी में चले गए। उन्हें बचाने के लिए स्थानीय गोताखोरों ने प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं, तीन अन्य युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। घायलों में साहिल तिवारी, हरिओम द्विवेदी और करण सोनी शामिल हैं। घटना ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान जलाशयों में सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी बरतने की जरूरत को फिर सामने ला दिया है।

More From Author

नगर सैनिकों का मानदेय 30,870 रुपये करने का प्रस्ताव

उदयपुर के होटल से थाईलैंड की 3 महिलाएं हिरासत में, वीजा अवधि खत्म