डॉ अंबेडकर का जीवन आज भी प्रासंगिक:अलक पाल

Spread the love

विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

काशीपुर-भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर महाराणा प्रताप स्पोर्ट बॉक्सिंग अकैडमी के तत्वाधान में आहूत कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया । इस कांग्रेसी नेत्री एवं वरिष्ठ समाज सेविका अलका पाल मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में कहा कि देश का भविष्य निर्माण करने में डॉ. भीमराव अंबेडकर का महत्वपूर्ण स्थान है l उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेकर हम देश की नई पीढ़ी को आगे बढ़ा सकते हैं। इस अवसर पर नेशनल चैंपियनशिप में अभिषेक कुमार 43 किलो. मे कांस्य पदक, नोमान खान को 70 केजी में गोल्ड मिलने पर को समाजसेवी अलका पाल ने टॉफी देकर सम्मानित किया । इस अवसर एकेडमी के मुख्य कोच संदीप सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सबसे प्रशांत जयसवाल, रेनू घड़ियाल,रीता जोशी, गंगोत्री घड़ियाल, संजीव कुमार, राजेश सिंह, मदन सिंह, रितेश कुमार, लोकेश नरूला, नितेश जयसवाल आदि बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

यूनिको प्लास्ट ने मनाया वार्षिकोत्सव

डॉक्टर अंबेडकर युग निर्माता थे: दीपक बाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *