यूनिको प्लास्ट ने मनाया वार्षिकोत्सव

Spread the love

ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारी बेवसाइट पर जा सकते है

www.unikoindia.com

काशीपुर। यूनिको प्लास्ट कंपनी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कंपनी का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। नैनीताल जनपद के रामनगर क्षेत्र में स्थित होटल ब्लू ऑर्विड में तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान कंपनी के आगामी लक्ष्य एवं रोड मैप पर चर्चा हुई। पहले दिन कंपनी की कार्यशैली एवं कंपनी के उत्पादों के बारे में चर्चा करने के साथ ही लक्ष्य प्राप्ति के संदर्भ में मंथन किया गया। दूसरे दिन प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन के संदर्भ में कार्यशाला आयोजित की गई जबकि तीसरे दिन पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अभिषेक लड्डा को इमर्जिंग एंटप्रिनियोर एवं निदेशक यूनिको समूह का उत्तरदायित्व सौंपा गया। वहीं, बिंदर गिल को आयरन पिलर ऑफ़ यूनिको एवं वाइस प्रेसिडेंट सेल्स का पदभार सौंपा गया। यूनिको समूह के प्रबंध निदेशक श्रीमती संगीता लड्डा ने एक सामाजिक अभियान “गो ग्रीन” का शुभारंभ किया। जिसके अंतर्गत समाज में पेपर लैस कार्यशैली को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। श्रीमती संगीता लड्डा ने बताया कि यूनिको कंपनी यूनिक प्लास्टिक के प्रोडक्ट बनाती है।ये प्रोडक्ट इको फ्रेंडली होते हैं। इनका पर्यावरण पर किसी भी तरह कुप्रभाव नहीं पड़ता। इस अवसर पर कंपनी के चेयरमैन अनिल लड्डा, प्रबंध निदेशक श्रीमती संगीता लड्डा, निदेशक अभिषेक लड्डा, वाइस प्रेसिडेंट बिंदर गिल, दीपक भंगाले, राज अरोरा व आयुष मेहरोत्रा , तुषार सूरतकर मार्केटिंग हेड आदि उपस्थित थे।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं मिनी बालक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में नोमान खान ने गोल्ड मेडल जीतकर किया जिले का नाम रोशन

डॉ अंबेडकर का जीवन आज भी प्रासंगिक:अलक पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *