डॉक्टर अंबेडकर युग निर्माता थे: दीपक बाली

Spread the love

kahipur।आप नेता एवं राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली ने दढियाल रोड पर फसिया पुरा बस्ती में आदर्श जाटव कल्याण समिति द्वारा आयोजित भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर एक व्यक्ति नहीं बल्कि युग निर्माता थे। आज उन्हीं की बदौलत देश में लोकतंत्र जिंदा है। श्री बाली ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्व के उन महान लोगों में से एक थे जिनके पास शिक्षा की सबसे अधिक डिग्रियां थी। उन्होंने राष्ट्र व समाज के लिए अपने परिवार की भी परवाह नहीं की ।हमें यदि राष्ट्र व समाज को बदलना है तो डॉक्टर अंबेडकर द्वारा दिए गए शिक्षा के हथियार से ही इस राष्ट्र और समाज को बदला जा सकता है।

मुख्य अतिथि के रूप में उक्त कार्यक्रम में पहुंचने पर आप नेता दीपक बाली का जोरदार स्वागत किया गया ।उन्होंने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और डॉक्टर अंबेडकर की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उनका माल्यार्पण किया ।श्री बाली ने कहा कि यह जो विशाल भवन बना है इसमें मांगलिक कार्यों के साथ-साथ यदि शिक्षा के प्रचार प्रसार पर भी ध्यान दिया जाए तो यह भवन अपने आप में सार्थक हो जाएगा ।उन्होंने कहा कि जब बिहार में सुपर थर्टी हो सकता है तो फिर यहां क्यों नहीं? यदि इस भवन में दी जाने वाली शिक्षा से आइ ए एस व आईपीएस निकल कर गए तो काशीपुर भी अपनी महानता पर गौरव महसूस करेगा। इस कार्य में मेरा भरपूर सहयोग रहेगा। कार्यक्रम के आयोजकों ने भवन निर्माण में श्री बाली द्वारा दिए गए सहयोग की जमकर प्रशंसा की। आदर्श जाटव कल्याण समिति के अध्यक्ष कृपाल सिंह उपाध्यक्ष शंकर सिंह सचिव नीरज कुमार कोषाध्यक्ष छोटे लाल गौतम संरक्षक शुकलेश कुमार व कार्यक्रम के संचालक धन सिंह ने श्री बाली को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमन बाली अभिताभ सक्सेना पवित्र शर्मा अमित सक्सेना सोहन सिंह पूर्व प्रधान मनोहर सिंह धन सिंह डॉक्टर आरबी लाल सागर अशोक कुमार जगपाल सिंह सुंदर सिंह जगन्नाथ सिंह नीरज, हरपाल सिंह जितेंद्र कुमार देवांतक बसपा नेता मुहम्मद अशरफ सिद्दीकी एडवोकेट सहित सैकड़ों स्त्री-पुरुष शामिल रहे जिन सभी ने डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त की और उनके बताए आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

डॉ अंबेडकर का जीवन आज भी प्रासंगिक:अलक पाल

रणबीर-आलिया ने लिए बालकनी में सात फेरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *