पन्तनगर के शहीदों को निर्वतमान विधायक राजेश शुक्ला ने दी श्रद्धांजलि।

Spread the love

पंतनगर/ निवर्तमान विधायक राजेश शुक्ला ने आज पंतनगर स्थित शहीद चौक पहुंचकर 13 अप्रैल 1978 को शहीद हुए पंतनगर विश्वविद्यालय के श्रमिकों / कर्मचारियों को शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी के संग्राम में 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला कांड में शहीद हुए स्वाधीनता संग्राम के बलिदानियो को भी स्मरण करते हुए उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 

निवर्तमान विधायक राजेश शुक्ला 13 अप्रैल को पंतनगर के शहीदों को स्मरण करने जरूर पहुंचते हैं तथा वर्षों पूर्व जब यह काण्ड 1978 में हुआ था तब श्री शुक्ला के पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं तराई के संस्थापक स्वर्गीय पंडित रामसुमेर शुक्ला ने सबसे पहले कफ्यू तोड़कर परिवारों की सुध ली थी। तब से लगातार स्वर्गीय शुक्ला के निधन के बाद से उनके पुत्र राजेश शुक्ला 13 अप्रैल को यहां जरूर पहुंचते हैं और आज भी उन्होंने यहाँ पहुंच अपनी ओर से शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया है।

इस दौरान ट्रेड यूनियन के श्रमिक, जिला महामंत्री विवेक सक्सेना, अनिल यादव, शशिकांत मिश्रा, अभिमन्यु चौबे, डी एन यादव, जनार्दन सिंह, त्रिलोकी मिश्रा, अंगद यादव, खड़ग सिंह समेत सैकड़ो श्रमिक उपस्थित थे !

More From Author

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने की जिले की सभी बैंक अधिकारियों के साथ बैठक,जाने क्यों

सुभाष कॉलोनी में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मां भगवती के जागरण का दीप जलाकर शुभारम्भ किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *