पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे कांग्रेसी नेता संदीप सहगल के आवास पर, साधा भाजपा सरकार पर निशाना

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे कांग्रेसी नेता संदीप सहगल के आवास पर, साधा भाजपा सरकार पर निशाना

काशीपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज काशीपुर पहुंचकर पूर्व कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट के पिता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश चन्द्र सहगल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह के ससुर धर्मवीर अरोरा तथा नगर निगम पार्षद शरीफ सिद्दीकी के निधन पर शोक व्यक्त किया। एडवोकेट संदीप सहगल के आवास पर मीडिया से मुखातिब पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 परिवर्तन का वर्ष है। हमारी कोशिश रहेगी कि लोगों की परिवर्तन की भावना को और तेज करें। परिवर्तन की बयार से ही प्रदेश में कांग्रेस की अगली सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को देहरादून में राज भवन पर प्रदर्शन किया जाएगा, इसकी रणनीति बनाई जा रही है। सरकार पर हमला बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। सभी मुद्दों को लेकर हम राज भवन कूच कर रहे हैं। अंकिता हत्याकांड के बारे में उन्होंने कहा कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिल जाता, कांग्रेस खामोश नहीं रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हत्याकांड में जिन वीआईपी के नाम आए हैं उन पर भी एफआईआर होनी चाहिए। केवल सीबीआई की जांच उत्तराखंड के लोगों को मंजूर नहीं है। हरीश रावत ने कहा कि इस मामले में कंप्लेंट अंकिता के मां-बाप की तरफ से होनी चाहिए। यहां एडवोकेट मनोज जोशी, अरुण चौहान, जय सिंह गौतम, अम्मू चौबे, कैलाश सहगल, उमेश जोशी एडवोकेट, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू छीना, अर्पित मेहरोत्रा, डॉ. सतीश अरोरा, त्रिलोक सिंह अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह चौहान, तरुण लोहनी, शाश्वत सहगल व आकिब सैफी आदि थे।

More From Author

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, विभागों ने संभाला मोर्चा विद्युत विभाग के बाद जल संस्थान ने भी पानी की पाइप लाइन शिफ्टिंग, लाइन बिछाने का कार्य किया आरम्भ

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्य सरकार पर उत्तराखंड की ऊर्जा सुरक्षा को निजी हाथों में बेचने की साजिश का आरोप लगाया है उन्होंने कहा सरकार जनता के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है

यूएस नगर कार्निवल और मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का महापौर ने लिया जायजा