सुभाष कॉलोनी में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मां भगवती के जागरण का दीप जलाकर शुभारम्भ किया

Spread the love

रुद्रपुर । सुभाष कॉलोनी में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मां भगवती के जागरण का दीप जलाकर शुभारम्भ किया। भगवती जागरण में भजन गायकों ने पूरी रात भजनों से मां भगवती एवं भगवान शिव की महिमा का गुणगान कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जागरण के शुभारम्भ अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है। धार्मिक आयोजन आपसी सदभाव बढ़ाने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं। ठुकराल ने कहा आप पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति से दूर होती जा रही है। अपनी संस्कृति को बचाने के लिए आज युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में धार्मिक आयोजना से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही ऐसे आयोजनों से आसुरी शक्तियों का भी नाश होता है। इस अवसर पर आयोजकों ने पूर्व विधायक ठुकराल को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक ठुकराल ने धार्मिक आयोजनों में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समाजसेवी संजय ठुकराल बंटी कोली सूरज आर्य राज कोली अमित चंद्रा विपिन चंद्रा सुमित चंद्रा गौतम राणा जसवीर सागर रूप सिंह कश्यप अरविंद चंद्रा मनोज सैनी प्रमोद साहनी राजेंद्र पाल आदि लोग उपस्थित थे

More From Author

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया काशीपुर बाईपास निर्माण का शिलान्यास विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुरवासियो को काशीपुर बाईपास निर्माण की विशेष सौगात देने के लिये केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, सांसद अजय भट्ट का जताया आभार, बोले जाम से मिलेगी रुद्रपुर को निजाद

विधायक शिव अरोरा की घोषणा कल खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम के मंच से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे काशीपुर बाईपास निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक अरोरा ने प्रशासनिक अधिकारियों संग कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क का किया स्थलीय निरीक्षण व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विधायक शिव अरोरा ने शत प्रतिशत सत्यापन कर एसआईआर प्रकिया पूर्ण करने पर 11 बीएलओ व शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र पहनकर किया सम्मानित

पन्तनगर के शहीदों को निर्वतमान विधायक राजेश शुक्ला ने दी श्रद्धांजलि।

जानिए क्यों कहा पूर्व विधायक ठुकराल ने ऐसा,हे प्रभु रहम करिए!  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *