स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम प्रांगण में सार्वजनिक ध्वजारोहण मंगलवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा

Spread the love

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम प्रांगण में सार्वजनिक ध्वजारोहण मंगलवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा

काशीपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम प्रांगण में सार्वजनिक ध्वजारोहण मंगलवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा। इससे पूर्व नगर निगम कार्यालय में प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। कार्यालय में ध्वजारोहण के पश्चात कारगिल शहीद पार्क में वृक्षारोपण व कारगिल पार्क में पुष्पार्पण, पंत पार्क स्थित भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जी की प्रतिमा, मुख्य चौराहे पर स्थित महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा के साथ ही आवास विकास स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क एवं सुभाष पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। उक्त जानकारी नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त द्वारा दी गई। उधर, नगर निगम द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित प्रभात फेरी मंगलवार, प्रातः 6 बजे पुरानी सब्जी मंडी स्थित छोटे नीम के नीचे से प्रारंभ होगी। उक्त जानकारी देते हुए संयोजक विमल गुड़िया ने क्षेत्रवासियों से प्रभातफेरी में सम्मिलित होने का आह्वान किया है।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

प्रखर हिंदूवादी युवा नेता आशीष शर्मा ‘खुट्टू’ बने विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड महानगर अध्यक्ष, बधाईयां

विवाहिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में केस दर्ज कराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *