काशीपुर और डोईवाला के निकट दो नए शहर बनाने को लेकर सांसद अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया

रिपोर्टर जुगनू खान काशीपुर

काशीपुर और डोईवाला के निकट दो नए शहर बनाने को लेकर सांसद अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया

काशीपुर। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री व नैनीताल उधमसिंहनगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने काशीपुर और डोईवाला के निकट दो नए शहर बसाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभिक तौर पर हरी झंडी दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार जताया है।
केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार डबल इंजन की भांति उत्तराखंड के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं को तेजी के साथ अमलीजामा पहना रहा है। इसी कड़ी में काशीपुर और डोईवाला के निकट दो नए शहर बसाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रारंभिक तौर पर हरी झंडी दे दी है। श्री भट्ट ने बताया कि जल्द ही इन क्षेत्र में निरीक्षण के लिए केंद्र से टीम आएगी। उन्होंने कहा कि इन नए बसाए जाने वाले शहरों में आवास विभाग सुविधाएं देगा जिनमें सड़क, सीवर से लेकर अत्याधुनिक शहरों जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके अलावा टाउन प्लानिंग विभाग की मदद से इन शहरों का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। श्री भट्ट ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार हर स्तर पर उत्तराखंड के विकास के लिए गंभीर है इसका एक उदाहरण है।

More From Author

रूद्रपुर: वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने सपरिवार श्री वृन्दावन धाम पहुंचकर देश के विख्यात संत स्वामी प्रेमानंद जी महाराज से आर्शीवाद प्राप्त किया।

बहुजन समाज पार्टी द्वारा राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा