बहुजन समाज पार्टी द्वारा राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

रिपोर्टर जुगनू खान काशीपुर

बहुजन समाज पार्टी द्वारा राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

काशीपुर। बहुजन समाज पार्टी द्वारा ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा, जिसमें कहा गया कि महाराष्ट्र के परभणी जिले के उखलाद गाँव में तीन सिक्ख बच्चों को भीड़ द्वारा बेरहमी से पीटा गया जिसमें एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर घायल हो गये, इस असहनीय प्रकरण में अभी तक भीड़ की अगुवाई कर रहे व्यक्तियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाये। पार्टी के महानगर अध्यक्ष डा. एमए राहुल ने कहा कि आयेदिन इस तरह की घटनायें कभी दलित, कभी अल्पसंख्यक समाज के लोगो के साथ पूरे हिन्दुस्तान में हो रही हैं। प्रदेश सचिव राजेश गौतम ने कहा कि ऐसी कोई भी घटना नहीं होनी चाहिए, जिससे सामाजिक सौहार्द्र बिगड़े। इस दौरान मौ. अशरफ एडवोकेट, सतपाल सिंह बल, साहिब सकलैनी, इकबाल मंसूरी, गौरव कश्यप, सुभाष जाटव, शहजाद खान, आरिफ मंसूरी, रिजवान खान, ताहिर, अफसर खान आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

More From Author

काशीपुर और डोईवाला के निकट दो नए शहर बनाने को लेकर सांसद अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया

उत्तराखंड अग्निशमन विभाग ने बचाई 2626 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति