रूद्रपुर: वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने सपरिवार श्री वृन्दावन धाम पहुंचकर देश के विख्यात संत स्वामी प्रेमानंद जी महाराज से आर्शीवाद प्राप्त किया।

रिपोर्टर राजीव कुमार गौड़

रूद्रपुर: वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने सपरिवार श्री वृन्दावन धाम पहुंचकर देश के विख्यात संत स्वामी प्रेमानंद जी महाराज से आर्शीवाद प्राप्त किया। इस मौके पर स्वामी प्रेमानंद जी उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का मार्ग दर्शन करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अभिमान, ईर्ष्या, द्वेष, दुर्व्यवहार व हर बुराईयों से दूर रहकर सामाजिक कार्यों में अपना जीवन समर्पित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों तथा बुराईयों के विरुद्ध सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। स्वामी प्रेमानंद जी ने कहा कि ईश्वर द्वारा प्रदत्त इस मानव देह का दूसरों की भलाई में उपयोग कर दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। हर व्यक्ति वास्तव में धन दौलत से नहीं बल्कि अपने कर्मो से बड़ा होता है। क्योंकि पैसा नाशवान है जबकि अच्छे कर्म मनुष्य के मरणोपरांत भी लोगों द्वारा याद किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी नेक कमाई से एक अंश दान व पुण्य कार्यों के लिए अवश्य निकलना चाहिए। इससे कारोबार में हमेशा बरकत बनी रहती है। उन्होंने कहा कि बेईमानी करके कमाया धन और उसमें से जो आधा धन दान पुण्य कार्य करने जाते हैं तो वह किसी काम का नहीं होता उल्टा जिसको दिया जाता है उसको भी खराब करता है। आर्शीवाद लेने वालों में भारत भूषण चुघ के साथ पिता चुन्नी लाल चुघ, पत्नी कनिका चुघ, पुत्री नाव्या चुघ, पुत्र नमन चुघ समाजसेवी राजेश छाबड़ा, कमल छाबड़ा आदि शामिल थे। चुघ परिवार ने बांके बिहारी मंदिर, राधा बल्लभ मंदिर, राधा रानी मंदिर बरसाना के दर्शन कर के साथ ही एशिया की सबसे बड़ी गौशाला के संस्थापक परमपूज्य रमेश बाबा जी तथा बरसाना में देश के वरिष्ठ संत विनोद बाबा के दर्शन कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया।

More From Author

माननीय मुख्यमंत्री जी ने पुलिस अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, जल्द होगी 1550 शेष पदों पर भर्ती की घोषणा की

काशीपुर और डोईवाला के निकट दो नए शहर बनाने को लेकर सांसद अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया