होली एंजल पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Spread the love

रिपोर्टर जुगनू ख काशीपुर

होली एंजल पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

काशीपुर। खरमासा स्थित होली एंजल पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मेयर श्रीमति ऊषा चौधरी और नगर निगम पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति उपासना यादव के निर्देशन में विद्यालय के छात्रों द्वारा कई प्रस्तुति दी गईं। कक्षा 1 व 2 के छात्रों ने कविता, कक्षा 3 और 4 के छात्रों ने नृत्य, कक्षा 5 और 6 के छात्रों ने कविता और कक्षा 7, 8 व 9 के छात्रों ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अभिभावक (माँ) के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें सभी माँ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मेयर ऊषा चौधरी ने मातृ शक्ति के बारे में बताया और विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि होली एंजल पब्लिक स्कूल में बच्चे शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति का ज्ञान प्राप्त करते हैं। पार्षद चंडोक ने मातृ शक्ति का धन्यवाद किया। विद्यालय द्वारा मेयर श्रीमति ऊषा चौधरी और पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

More From Author

ट्रांजिष्ट कैम्प की हिन्दू नाबालिक बच्ची की सकुशल वापसी को लेकर विधायक शिव अरोरा ने परिजनों संग एसपी क्राइम निहारिका तोमर से की मुलाक़ात! विधायक बोले लवजिहादी अशरफ जल्द पकड़ कर भेजा जाये सलाखों के पीछे, हो सख्त कार्यवाही देवभूमि उत्तराखंड रुद्रपुर में नहीं बर्दाश्त होगा लव जिहाद, लैंड जिहाद

गाँधी पार्क में कल यू एस कार्निवाल सरस आजीविका मेला का शुभारम्भ करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी! विधायक शिव अरोरा ने जिलाअधिकारी नितिन भदौरिया व प्रशासनिक अधिकारियो संग किया कार्यक्रम स्थल का निरक्षण

रूद्रपुर। क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ शुक्रवार को मोहनपुर नंबर दो में जिला पंचायत निधि के अंतर्गत चार लाख रुपये की लागत से शमशान घाट के सुदृढ़ीकरण एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर

नेत्रदान महादान जाते जाते अमर हो गई श्री संत लाल विजन की आंखे दो लोगों को मिलेगी रोशनी

श्रीराम संस्थान में कॉरपोरेट जगत में सॉफ्ट स्किल्स के महत्व पर सेमिनार का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *