भाजपा पार्षद गांधार अग्रवाल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की टीम में मिला स्थान

Spread the love

भाजपा पार्षद गांधार अग्रवाल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की टीम में मिला स्थान

रिपोर्टर जुगनू खान काशीपुर

काशीपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने अपनी टीम का विस्तार किया है। इस विस्तारित टीम में काशीपुर से युवा पार्षद गंधार अग्रवाल को भी स्थान मिला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बीती रात्रि अपनी प्रदेश की कोर टीम का विस्तार किया है, जिसमें सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक, सह संयोजक की घोषणा की गई है। नई टीम में काशीपुर से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता युवा पार्षद गंधार अग्रवाल को स्थान मिला है, जिसके बाद उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लगा है। वहीं गंधार के अलावा आईटी टीम में तीन एवं सोशल मीडिया टीम में चार अन्य कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिम्मेदारी मिलने पर गंधार अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष महेंद्र भट्ट, मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी, महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका अच्छे से निर्वहन करते हुए पार्टी की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम और जोरशोर से करेंगे।

More From Author

रूद्रपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक सुशील सिंघला के नेतृत्व में आदि कैलाश यात्रा पर जा रहे तीर्थ यात्रियों के दल का शुक्रवार को त्रिशूल चौक पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया

विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से दरियानगर के 300 परिवारों मे उनके आशियाने बचने की जगी उम्मीद, अब नहीं होंगे बेघर विधायक ने विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जयकिशन को ज्ञापन सौंपकर मास्टरप्लान मे संसोधन कर नलकूप के स्थान पर आवासीय क्षेत्र दर्ज करने की रखी मांग

झगड़े में बीच बचाओ करने के दौरान व्यक्ति की मौत मामले पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड पुलिस की मुहिम ऑपरेशन मुक्ति के तहत एक कदम अँधेरे से रोशनी की ओर बढ़ाते हुए जनपद ऊधमसिहंनगर द्वारा कराये गये 13 बच्चो के दाखिले-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *