विधायक शिव अरोरा ने पैदल किया कई वार्डो का भ्रमण, मौके पर स्थानीय लोगो से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना

रिपोर्टर राजीव  रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने पैदल किया कई वार्डो का भ्रमण, मौके पर स्थानीय लोगो से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना

रुद्रपुर। आज विधायक शिव अरोरा ने ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के वार्ड नं 1 शिमला बहादुर ओर वार्ड नं 7 ,आजाद नगर का सुबह स्थानीय लोगों के साथ पैदल भ्रमण किया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने पैदल भ्रमण करते हुए वार्ड की समस्याओं को मौके पर जाना, वही स्थानीय लोगो द्वारा कई क्षेत्रों में रोड नाली निर्माण जैसे महत्वपूर्ण समस्याओं से विधायक को अवगत करवाया। विधायक शिव अरोरा सम्बंधित रोडो के विषयों पर आने वाले समय में जल्द बनवाने हेतु लोगो को आश्वासन किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा आज पैदल भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगो के साथ संवाद हुआ, जिससे अनेको लोगो की समस्याओं को सुना और निश्चित रूप से अति शीघ्रता से उनके निवारण पर भी कार्य किया जायेगा। विधायक ने कहा जनता का सेवक हुआ इसलिए प्रयास रहता है उनके बीच जाकर समस्याओं को जाने समझे, जिससे उसको करवाने में आसानी हो । विधायक शिव अरोरा ने कहा अभी हाल ही में विधायक के रूप में एक साल पूर्ण हुआ है , जिसमे हमने एक बेहतर रुद्रपुर के संकल्प के साथ काफी बडे कार्यो को करने का प्रयास किया है। जिसमे काफी हद तक सफलता प्राप्त की है ओर रूद्रपुर की जनता के सहयोग से ओर आने वाले समय मे अच्छा कार्य करने का प्रयास करेंगे। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, पार्षद शिव कुमार गंगवार,डी के गंगवार, राहुल तिवारी, सी पी गंगवार, राकेश गंगवार, देवेंद्र रत्न गंगवार, आनद , अशोक राजपूत, समीर ,अनिता बरेठा,धर्मेंद्र राठौर, प्रदीप राठौर,मदन दिवाकर, आदेश भरद्वाज, राजेन्द्र राठौर दीपक राठौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

राम नवमी के अवसर पर आर्यभट्ट शाखा के स्वयंसेवको ने किया हिन्दू नववर्ष कार्यक्रम का आयोजन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा फायर स्टेशन सिडकुल पंत नगर में किया गया स्मार्ट बैरिक व कंट्रोल रूम का उद्घाटन