सीपी शर्मा बने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सबको साथ लेकर पार्टी को किया जायेगा मजबूतः शर्मा

Spread the love

रिपोर्टर राजीव गौड़

रुद्रपुर सीपी शर्मा बने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष
सबको साथ लेकर पार्टी को किया जायेगा मजबूतः शर्मा

रुद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रूद्रपुर महानगर अध्यक्ष पद के लिए सीपी शर्मा के नाम की घोषणा की है। सीपी शर्मा अब तक कार्यकारी महानगर अध्यक्ष पद का दायित्व संभाल रहे थे। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के स्थान पर अब सीपी शर्मा को यह दायित्व सौंपा गया है। महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी मिलने पर सीपी शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पूरी प्रदेश कमेटी का आभार व्यक्त किया है। सीपी शर्मा ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है उस पर पूरी निष्ठा से काम करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर सभी को एकजुट करने का प्रयास किया जायेगा। श्री शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को महानगर में एकजुट करने के लिए सभी को साथ लेकर चलेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि उनका किसी से कोई बैर नहीं है उनके लिए पार्टी सर्वोपरि है। किसी के मन में भी उनके लिए कोई द्वेष है तो उसे दूर करने के लिए वह हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के से जुड़े हर व्यक्ति के लिए उनके दिल में सम्मान है। यह समय आपसी मतभेदों को भुलाने का है, ताकि आगामी निकाय चुनाव में और लोकसभा चुनाव में पार्टी का परचम लहराये।

More From Author

विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से दरियानगर के 300 परिवारों मे उनके आशियाने बचने की जगी उम्मीद, अब नहीं होंगे बेघर विधायक ने विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जयकिशन को ज्ञापन सौंपकर मास्टरप्लान मे संसोधन कर नलकूप के स्थान पर आवासीय क्षेत्र दर्ज करने की रखी मांग

श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री रामलीला कमेटी निकालेगी भव्य शोभायात्रा

किच्छा:- उत्तराखंड राज्य में सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक साल नई मिसाल कार्यक्रम का आयोजन किच्छा नगर पालिका सभागार में बहुदेसीय शिविर लगाकर किया गया, जिसका शुभारंभ हल्द्वानी मेयर जोगेंद्र रौतेला एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कन्या पूजन कर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *