चैत्र मास नवरात्रि की अष्टमी पर नगर व क्षेत्र में मां महागौरी की पूजा अर्चना की गई

Spread the love

रिपोर्टर जुगनू खान काशीपुर

चैत्र मास नवरात्रि की अष्टमी पर नगर व क्षेत्र में मां महागौरी की पूजा अर्चना की गई

काशीपुर। चैत्र मास नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर बुधवार को नगर व क्षेत्र में मां दुर्गा की आठवीं शक्ति के रूप में मां महागौरी की पूजा अर्चना की गई। मां मंशा देवी मंदिर, मां काली देवी, मां चामुंडा देवी मंदिर, शीतला माता मंदिर और गायत्री देवी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भक्त सुबह से ही मां की पूजा अर्चना और मां के अष्टम स्वरूप देवी महागौरी की पूजा अर्चना करने के लिए उमड़ पड़े। बीती 22 मार्च से चैत्र मास के नवरात्रि का प्रारंभ हुआ था। आज अष्टमी तिथि पर मां के आठवें स्वरूप देवी महागौरी की पूजा का विधान है। मां महागौरी की पूजा के विधान के तहत नवरात्रि के व्रत रखकर अष्टमी के दिन पूजा अर्चना के उपरांत कन्या पूजन कर व्रत पारायण का विधान है। इसी के चलते कन्या पूजन किया गया। घरों में मां के भक्तों ने नौ देवियों के रूप में छोटी-छोटी कन्याओं को प्रसाद स्वरूप भोजन कराया व उपहार दिए। मां के स्वरूप में बैठी छोटी-छोटी कन्याओं ने मां के व्रत रखने वाले भक्तों को आशीर्वाद भी दिया। कुल मिलाकर काशीपुर में नवरात्र दुर्गाष्टमी की धूम मची है।

More From Author

विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से दरियानगर के 300 परिवारों मे उनके आशियाने बचने की जगी उम्मीद, अब नहीं होंगे बेघर विधायक ने विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जयकिशन को ज्ञापन सौंपकर मास्टरप्लान मे संसोधन कर नलकूप के स्थान पर आवासीय क्षेत्र दर्ज करने की रखी मांग

काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने काशीपुर में 115 करोड़ की इलेक्ट्रॉनिक वीनिर्माण की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री रामलीला कमेटी निकालेगी भव्य शोभायात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *