सड़क हादसे में सेवानिवृत्त तहसीलदार की पत्नी की मृत्यु के मामले में पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ किया केस दर्ज

Spread the love

सड़क हादसे में सेवानिवृत्त तहसीलदार की पत्नी की मृत्यु के मामले में पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ किया केस दर्ज

काशीपुर। सड़क हादसे में हुई सेवानिवृत्त तहसीलदार की पत्नी की मृत्यु के मामले में पुलिस ने सीएनजी गैस कैंटर के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बीती 10 फरवरी की दोपहर रामनगर रोड पर रम्पुरा स्थित कृष्णा कालोनी निवासी सेवानिवृत्त तहसीलदार मनोरथ लखचौरा पत्नी 58 वर्षीय लीला देवी के साथ नाती के बाजपुर रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय जा रहे थे। इसी बीच आलू फार्म के पास सीएनजी गैस कैंटर संख्या यूके06-सीबी 6035 के चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी लीला देवी गंभीर घायल हो गईं। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने कैंटर के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

More From Author

अपराध मुक्त देवभूमि उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रही ऊधमसिंहनगर पुलिस SSP अजय गणपति की कुशल रणनीति से IPL ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, दिल्ली का शातिर बुकी गिरफ्तार

साज पिक्चर्स’ के बैनर तले लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग संपन्न, जल्द होगा यूट्यूब, और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नाहिद खान के निर्देशन में बॉलीवुड अंदाज़ में तैयार हुआ रोमांटिक सांग, उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवाले महापौर विकास शर्मा की पहल पर बनी नई सुरक्षा रणनीति  रातभर बाजार क्षेत्र में गश्त करेंगे पीएसी जवान  चार शोरूमों में चोरी की घटना का जल्द होगा खुलासा

केवीआर हॉस्पिटल ने बड़े गुरुद्वारे में लगाया आंख नाक कान गला एवं कैल्शियम निशुल्क जांच केंद्र लगाया

नगर निगम द्वारा किया जाने वाला डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के यूजर्स चार्ज का जिम्मा,अब ये काम महिला स्वयं सहायता समूह संभालेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *