केवीआर हॉस्पिटल ने बड़े गुरुद्वारे में लगाया आंख नाक कान गला एवं कैल्शियम निशुल्क जांच केंद्र लगाया

केवीआर हॉस्पिटल ने बड़े गुरुद्वारे में लगाया आंख नाक कान गला एवं कैल्शियम निशुल्क जांच केंद्र लगाया

काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर हॉस्पिटल ने चिकित्सा क्षेत्र में एक बार फिर अपने झंडे गाढ़ दिये। आज केवीआर हॉस्पिटल द्वारा मौहल्ला पक्काकोट स्थित गुरूद्वारा ननकाना साहिब में शिविर लगाकर नि:शुल्क रूप से आंखों की जांच, कान, नाक व गले की जांच तथा कैल्शियम की जांच की। रिसेप्शन मोहम्मद दानिश, फार्मेसी राजकुमार, बीपी शुगर की जांच साक्षी और मनीषा, नाक कान गला की जांच खुशनुमा, कैल्शियम की जांच अरशद, आंखों की जांच खलील और काजल द्वारा की गई। कैंप मैनेजर सोनू चौधरी रहे। गौरतलब है कि गत दिवस चीमा चौराहा के समीप रामलीला ग्राउंड में भी केवीआर हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया 400 से अधिक रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही बीपी, शुगर, लिपिड प्रोफाइल एवं ईसीजी जाँच कर नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गई थी। केवीआर हॉस्पिटल के मार्केटिंग डायरेक्टर मोहित वोहरा ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भविष्य में भी लगाये जाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि महीने की प्रत्येक अमावस्या को गुरूद्वारा ननकाना साहिब में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है। श्री वोहरा के मुताबिक, आज गुरूद्वारा ननकाना साहिब में लगे शिविर में भी चार सौ रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवा दी गई।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

सड़क हादसे में सेवानिवृत्त तहसीलदार की पत्नी की मृत्यु के मामले में पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ किया केस दर्ज