नगर निगम द्वारा किया जाने वाला डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के यूजर्स चार्ज का जिम्मा,अब ये काम महिला स्वयं सहायता समूह संभालेगा

नगर निगम द्वारा किया जाने वाला डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के यूजर्स चार्ज का जिम्मा अब महिला स्वयं सहायता समूह संभालेगा। समूह की 89 महिलाओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है। बता दें अब तक कूड़ा कलेक्शन के यूजर्स चार्ज का कलेक्शन अनुबंधित फर्म द्वारा ही किया जाता था। अब ये काम महिला स्वयं सहायता समूह संभालेगा। नगर निगम ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए महानगर को दो जोन में बांटा गया है। दोनों जोनों में यूजर्स चार्ज वसूलने के लिए नगर निगम के महिला स्वयं सहायता समूहों में से 89 महिलाओं का चयन कर नारी शक्ति सेना के नाम से एक महिला समूह बनाया गया है। यह समूह अब घर घर जाकर यूजर्स चार्ज वसूल करेगा। साथ ही कूड़ा कलेक्शन में आ रही दिक्कतों का समाधान भी करवायेगा।
नारी शक्ति सेना के लिए चयनित की गयी महिलाओं को डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में प्रशिक्षण दिया गया और इसके बाद मेयर रामपाल सिंह, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त तथा मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने संयुक्त रूप से महिलओं को आईडी कार्ड वितरित किये। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए नगर निगम ने यूजर्स चार्ज वसूलने की जिम्मेवारी सौंपी है। यूजर्स चार्ज वसूली के लिए समूह को 25 प्रतिशत का भुगतान किया जायेगा। उन्होंने कहा हमारा प्रयास है कि महिलाएं पुरूषों की तरह हर क्षेत्र में आगे बढ़ें। मेयर ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम स्तर से हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से भी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सहयोग की अपील की है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने कहा कि शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए सराहनीय पहल की गई है। उन्होंने कहा कि यूजर चार्जेज़ वसूलने के साथ-साथ जनता को गीला एवं सूखा कूड़ा निस्तारण आदि के बारे में भी विशेष तौर पर जागरूक किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन हर घर से कूड़ा उठाया जाये तथा कूड़ा कलैक्शन के समबन्ध में किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तुरन्त कार्यवाही की जाये।
इस दौरान कोषाधिकारी जुबक मोहन सक्सेना, एसएनए राजू नबियाल सहित अन्य अधिकारी व महिलाएं उपस्थित थी।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

सड़क हादसे में सेवानिवृत्त तहसीलदार की पत्नी की मृत्यु के मामले में पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ किया केस दर्ज

बाजपुर में एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुभारंभ