मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में नकल विरोधी कानून बनाकर अति सराहनीय काम किया… हरभजन सिंह चीमा

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में नकल विरोधी कानून बनाकर अति सराहनीय काम किया… हरभजन सिंह चीमा

काशीपुर। भाजपा के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा है कि विभिन्न परीक्षाओं में होने वाले भ्रष्टाचार के प्रति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में नकल विरोधी कानून बनाकर और उसे अमलीजामा पहनाकर अति सराहनीय कार्य किया है। इससे जहां नकल कारोबारी जेल जाएंगे, वहीं भ्रष्टाचार पर भी करारी चोट पड़ेगी। पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि नकल विरोधी कानून बनने और लागू होने से उत्तराखंड में आमजन, खासकर युवाओं का विश्वास भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर और बढ़ा है, क्योंकि आज कोई सरकार यह कानून नहीं बना सकी। श्री चीमा ने कहा कि रविवार को पूरी चौकसी के साथ लेखपाल भर्ती परीक्षा कराकर राज्य सरकार ने सफल परीक्षा कराने का संदेश दिया है, इससे प्रदेश में ईमानदारी का माहौल बनेगा और प्रशासन में ईमानदारी व तेजी से ज़िम्मेदारी निभाने की भावना बनेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में अविरल बह रही विकास की गंगा का जिक्र करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि राज्य की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य इस बात की गवाही दे रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी विकास की प्रबल पक्षधर है।

More From Author

अपराध मुक्त देवभूमि उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रही ऊधमसिंहनगर पुलिस SSP अजय गणपति की कुशल रणनीति से IPL ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, दिल्ली का शातिर बुकी गिरफ्तार

साज पिक्चर्स’ के बैनर तले लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग संपन्न, जल्द होगा यूट्यूब, और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नाहिद खान के निर्देशन में बॉलीवुड अंदाज़ में तैयार हुआ रोमांटिक सांग, उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवाले महापौर विकास शर्मा की पहल पर बनी नई सुरक्षा रणनीति  रातभर बाजार क्षेत्र में गश्त करेंगे पीएसी जवान  चार शोरूमों में चोरी की घटना का जल्द होगा खुलासा

सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के छात्र का क्रिकेट में नॉर्थ जोन के लिए चयन

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को किया गया जागरूक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *