सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के छात्र का क्रिकेट में नॉर्थ जोन के लिए चयन

Spread the love

सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के छात्र का क्रिकेट में नॉर्थ जोन के लिए चयन

काशीपुर। सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज काशीपुर के बीकॉम ऑनर्स के छात्र आदित्य सरना का कुमाऊं विश्वविद्यालय की टीम में नॉर्थ जोन के लिए चयन किया गया। कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा विगत माह अंतर्महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा के नेतृत्व में चयनकर्ताओं द्वारा विश्वविद्यालय की नॉर्थ जोन के लिए क्रिकेट टीम का चयन किया गया, जिसमें एस सी गुड़िया आईएमटी के बीकॉम ऑनर्स के छात्र आदित्य सरना का टीम में चयन किया गया है।
संस्थान के क्रीड़ा प्रभारी दीपक गुप्ता ने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय की चयनित टीम 20 अथवा 21 फरवरी को रुद्रपुर से टीम मैनेजर सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा के लिए रवाना होगी।
चयनित छात्र आदित्य सरना को संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉ. नीरज आत्रेय, निदेशक डॉक्टर केवल कुमार, प्राचार्य लॉ डॉ आरएन सिंह, निदेशक प्रशासन पवन कुमार बख्शी, प्राचार्य यूजी डॉ. निमिषा अग्रवाल सहित समस्त प्रबंध समिति, फैकल्टी व स्टाफ ने बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

More From Author

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

रुद्रपुर – अयोध्या के राम मंदिर और उत्तराखंड के केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी को लेकर आरएसएस और भाजपा पर भागीदारी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ आज नगर कांग्रेस कमेटी ने उपवास रखा। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी शिव मंदिर 84 घंटा रम्पुरा में एकत्र हुए

अवैध गांजे के साथ पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में नकल विरोधी कानून बनाकर अति सराहनीय काम किया… हरभजन सिंह चीमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *