पुलिस ने दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार

Spread the love

काशीपुर। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। कुण्डा थाना अध्यक्ष दिनेश फर्त्याल के मुताबिक ग्राम मेवला धारू, पोस्ट मेला, थाना टांडा जिला रामपुर निवासी इकरार अली पुत्र दरिया हुसैन ने बीती 15 दिसम्बर को थाना कुण्डा में तहरीर देकर बताया कि वह अपाचे बाइक संख्या यूके 18 जी-8219 से अपने परिचित मरीज को देखने मण्डी चौकी के निकट नवजीवन अस्पताल आया था और बाइक अस्पताल की पार्किंग में खड़ी की थी। घंटे भर बाद बाइक वहां नहीं थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाइक चोर की तलाश हेतु दो टीमों का गठन किया। टीमों द्वारा तमाम जगह सीसीटीवी फुटेज चेक किये तो दो युवक बाइक ले जाते दिखे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार सायं मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर हाॅस्पिटल के आगे कुदईयोवाला तिराहा पर चैकिंग के दौरान चोरी की उक्त बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त गांगन की मिलक पंडित नगला थाना कटघर मुरादाबाद निवासी विपिन कुमार पुत्र रामकुमार और ग्राम नागपुर थाना कुंदरकी मुरादाबाद निवासी मनोज कुमार पुत्र पतराम सिंह हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया विपिन आदतन अपराधी है। उसके पर मुरादाबाद व रामपुर जिले में लूट, चेन स्नेचिंग व गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में कुण्डा थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल उपनिरीक्षक मनोहर चन्द्र, कांस्टेबल हरीश प्रसाद, नरेश चौहान व त्रिलोक सिंह थे।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

दस हज़ार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विधायक शिव अरोरा ने जिंदगी जिंदाबाद के तत्वावधान में आयोजित सामुहिक विवाह कार्यक्रम ने वर वधु जोड़ो को शुभकामनाएं दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *