विधायक शिव अरोरा ने जिंदगी जिंदाबाद के तत्वावधान में आयोजित सामुहिक विवाह कार्यक्रम ने वर वधु जोड़ो को शुभकामनाएं दी

 

रुद्रपुर। जिंदगी जिंदाबाद संस्था के तत्वावधान में सिटी क्लब आयोजित हुए दूसरे सामूहिक विवाह कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने अपनी धर्मपत्नी डॉ सीमा अरोरा के साथ शामिल हुए ओर 11 नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद सहित शुभकामनाएं दी। विधायक शिव अरोरा ने कहा जिंदगी जिंदाबाद संस्था लगातार समाज हित मे अपनी सेवा के माध्यम से बेहतर कार्य करती आ रही है जो हमारे समाज और रुद्रपुर के लिये गर्व की बात है निश्चित रूप से सामूहिक विवाह की यह पहल बेहतर है जो गरीब निर्धन परिवारों के विवाह को अपनी संस्था के माध्यम से करवा रहे हैं जिंदगी जिंदाबाद की पूरी टीम बधाई की पात्र हैं । विधायक शिव अरोरा ने कहा रुद्रपुर एक ऐसी जगह है जहाँ समाज हित के कार्यो में हर क्षेत्र में अनेको संस्था अपनी सेवा दे रही है उनमें से एक जिंदगी जिंदाबाद भी है जो कोरोना काल हो या गरीबो को खाना खिलाने से लेकर अनेको समाज हित मे कार्य करते रहे हैं आप सभी इस प्रकार कार्य करते रहे और समाज को एक अच्छा सन्देश देने का कार्य करे यही शुभकामनाएं है।

More From Author

रुद्रपुर। किच्छा बाईपास स्थित श्री गुरुद्वारा अमृत सागर डेरा भजनगढ़ साहिब के भव्य प्रवेश द्वार निर्माण कार्य का शिलान्यास महापौर विकास शर्मा ने गुरुद्वारे के मुख्य महंत श्री विक्रमजीत सिंह जी महाराज के साथ संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर किया।

विधायक शिव अरोड़ा ने सेनानायक देवेंद्र पिंचा की मौजूदगी में 31वीं वाहिनी पीएसी क्षेत्र में 16 लाख के सीसी मार्ग का शिलान्यास सहित कुल 27 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास- लोकार्पण

पुलिस ने दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार

वारंटीयो के खिलाफ अभियान जारी, दो वारंटी दिनेशपुर पुलिस की गिरफ्त में