विधायक शिव अरोड़ा का ट्रांजिट कैंप वासियों ने किया फूल मालाओं से जोरदार स्वागत

Spread the love

रूद्रपुर। विधानसभा चुनाव में विजय हासिल करने पर ट्रांजिट कैम्प वार्ड दो की कृष्णा कालोनी में विधायक शिव अरोरा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा और गाजे बाजों के साथ जोरदार स्वागत और नागरिक अभिनंदन किया। इस दौरान शिव अरोरा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए अपनी जीत को कार्यकर्ताओं और आम जनता की जीत बताया।
जोरदार स्वागत से अभिभूत नवनिर्वाचित विधायक शिव अरोरा ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है। जनता ने डबल इंजन की सरकार के काम को देखते हुए उन्हें सेवा का मौका दिया है। जनता के भरोसे को वह कभी टूटने नहीं देंगे। श्री अरोरा ने कहा कि रूद्रपुर की एक एक गली उनके लिए अब देवालय है। देवतुल्य जनता ने उन्हें आशीर्वाद देकर अपना  ऋणी बना लिया है। वोट रूपी कर्ज को वह कोने कोने तक विकास की किरण पहुंचाकर चुकता करेंगे। श्री अरोरा ने कहा कि वह राजनीति में सेवा के मकसद से आये हैं। जनता की सेवा ही अब उनका परम लक्ष्य हैं। रूद्रपुर को विकास का मॉडल बनाने का जो सपना उन्होंने देखा है उसे जनता के आशीर्वाद से साकार किया जायेगा। विधायक अरोरा ने कहा कि नजूल भूमि पर मालिकाना हक दिलाने के साथ साथ ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में दान पात्र की भूमि पर मालिकाना हक दिलाना  उनकी प्राथमिकता है। नई सरकार के गठन के तुरंत बाद ही इसके लिए प्रयास शुरू कर दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। विधायक अरोरा का स्वागत करने वालों में भाजपा मण्डल महामंत्री धीरेश गुप्ता, पूर्व महामंत्री महिला मोर्चा पूजा गुप्ता, पार्षद किरन राठौर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष भूपराम लोधी, पार्षद शिवकुमार गंगवार, पार्षद विधान राय, गिरीश राठौर जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा, हीरा लाल गंगवार कोषाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, आनंद गुप्ता कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा, गणपत सैनी ओबीसी मोर्चा, पूनम प्रजापति, रचना शर्मा, शीला विश्वास,छत्रपाल राठौर, रवि गंगवार, मदन दिवाकर,विजय डे, डी ,के गंगबार, गोविंद शर्मा,शम्मी गुप्ता,अंजू शर्मा, विजय गुप्ता,मोरपाल राठौर,कृपा शंकर,राजीव गुप्ता आदि मौजूद थे।

More From Author

रूद्रपुर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने वाले पर्यावरण मित्रों को राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से विशेष पहल की गई। महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण मित्रों को ग्लूकोज के पैकेट और धूप से बचाव के लिए कैप वितरित की।

रूद्रपुर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने वाले पर्यावरण मित्रों को राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से विशेष पहल की गई। महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण मित्रों को ग्लूकोज के पैकेट और धूप से बचाव के लिए कैप वितरित की।

रूद्रपुर । ग्राम मकरदंपुर में स्व. हरेन्द्रनाथ सरकार की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पिपलिया नंबर एक और जाफरपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पिपलिया नंबर एक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाफरपुर को 84 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

आईजीएल ने अपने कर्मचारियों के बीच कराया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

विधायक शिव अरोरा ने ग्रामीण क्षेत्र मकरंदपुर ग्रामसभा में आयोजित श्री अष्टम प्रहर महानाम संकीर्तन में पहुंचकर संकीर्तन सुना और क्षेत्र की समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *