आईजीएल ने अपने कर्मचारियों के बीच कराया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

काशीपुर। इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड के अंतर्गत कर्मचारियों के बीच क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में चार टीमें रेड, ब्लू, ग्रीन और यलो शामिल हुईं। फाइनल मैच टीम रेड एवं टीम ब्लू के बीच खेला गया। टॉस जीत टीम रेड द्वारा निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोने के बाद 145 रन बनाए गए। इसके जवाब में ब्लू टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोने के बाद 114 रन बनाए। टीम रेड ने टीम ब्लू को 31 रनों से हराकर विजय प्राप्त की। मैच के समापन पर अधिशासी निदेशक सुधीर अग्रवाल, प्रमुख वित्त प्रशासन मधुप मिश्रा द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया, जिसमें बेस्ट बैट्समैन, मैन ऑफ द टूर्नामेंट सौरभ देशवाल, बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट वरुण चौहान, मैन ऑफ द टूर्नामेंट शशांक सैलेरिया बने। इस अवसर पर मंजूनाथ, राकेश कुमार, मानव शर्मा, विक्रांत चौधरी, रमेश उपाध्याय, इमरान हुसैन व एचके चहल आदि मौजूद रहे।

More From Author

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोहR K म्यूजिकल ग्रुप दिल्लीने भी धमाल मचाया ।। रिपोर्टर काशीपुर- जुगनू खान।।

विधायक शिव अरोड़ा का ट्रांजिट कैंप वासियों ने किया फूल मालाओं से जोरदार स्वागत