अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सभागार में दिव्यांग बच्चों को किया गया पुरस्कृत

Spread the love

काशीपुर अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी के सभागार में दिव्यांग बच्चों को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध खंड शिक्षा अधिकारी आरएस नेगी अनमोल फाउंडेशन के सलाहकार पीसी जोशी डॉक्टर प्रशांत ने सभागार में पधारे दिव्यांग जनों के गार्जियन को दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी के सौजन्य से दिव्यांग बच्चों को पानी की बोतल लंच बॉक्स का वितरण किया गया तथा दिव्यांगों को सुक्ष्म जलपान कराया गया कार्यक्रम का सफल संचालन डीडीआरसी के नोडल अधिकारी सतीश कुमार चौहान द्वारा किया गया इस अवसर पर दिव्यांगों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वाले खटीमा के मोहम्मद यासीन कुरेशी कुमारी समा पारस बोहरा रुद्रपुर दिव्यांग गुरु सेवक को शाल उड़ाकर एक एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया साथ ही दो दिव्यांग बच्चों व्हील चेयर उपलब्ध कराई । इस अवसर पर अनमोल फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी चौहान श्रीमती चित्रा चौहान आकांक्षा श्रीमती रेखा बेलवाल सहित दिव्यांग बच्चे एवं उनके कार्यवाहक मौजूद थे ।

More From Author

बिंदुखत्ता, 05 जुलाई। तिवारी नगर, बिंदुखत्ता स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता पवन आर्या के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने विधायक कार्यकाल में विधायक निधि से स्वीकृत 20 लाख रुपये की लागत से ट्रांजिट कैम्प स्थित थाना कोतवाली के सामने राधा कृष्ण मंदिर में निर्मित प्रथम तल के विशाल सभागार का विधिवत पूजा अर्चना एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया।

रुद्रपुर। अमरनाथ यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व शनिवार को महापौर विकास शर्मा ने शहर को आध्यात्मिक पहचान देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डीडी चौक का नामकरण ‘डमरू चौक’ करते हुए विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने महिला समेत चार को किया गिरफ्तार

अटरिया रोड हुई बदहाल, नगर निगम नहीं ले रहा पुरसाहाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *