नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने महिला समेत चार को किया गिरफ्तार

Spread the love

जसपुर। नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने के बाद उससे दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र की एक महिला ने बीती 24 नवम्बर को अपनी नाबालिग पुत्री के गायब होने संबंधी तहरीर पुलिस में सौंपी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। शुक्रवार को गुमशुदा को बरामद कर उससे पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ कि 19 नवम्बर को नासिर पुत्र राशिद खान निवासी निजामगढ जसपुऱ उसे बहला फुसलाकर अपने साथ नई बस्ती जसपुर निवासी आयत पत्नी मोहसिन के घर ले गया जहाँ नासिर व उसके दोस्त अकबर पुत्र असगर अली निवासी बढ़ियोवाला जसपुर और अरमान पुत्र बाबू हुसैन निवासी नई बस्ती जसपुर द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जिसमें आयत नाम की महिला का शामिल होना भी पाया गया। इस पर गुमशुदगी के मुकदमे को धारा 363 आईपीसी में तरमीम कर धारा 366क/376डी/120बी आईपीसी व 5/6/16/17 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्तोें की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारियो के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर के नेतृत्व में टीम का गठन कर शुक्रवार को घटना में शामिल चारों अभियुक्तों को आयत के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल जोशी, उपनिरीक्षक भूपाल राम पौरी, ललित सिंह, जावेद मलिक, कौशल भाकुनी, महिला उपनिरीक्षक बीना पपोला, कांस्टेबल अवधेश कुमार, अनुज वर्मा, जाकिर हुसैन व ललित सिंह शामिल थे।

More From Author

अपराध मुक्त देवभूमि उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रही ऊधमसिंहनगर पुलिस SSP अजय गणपति की कुशल रणनीति से IPL ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, दिल्ली का शातिर बुकी गिरफ्तार

साज पिक्चर्स’ के बैनर तले लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग संपन्न, जल्द होगा यूट्यूब, और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नाहिद खान के निर्देशन में बॉलीवुड अंदाज़ में तैयार हुआ रोमांटिक सांग, उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवाले महापौर विकास शर्मा की पहल पर बनी नई सुरक्षा रणनीति  रातभर बाजार क्षेत्र में गश्त करेंगे पीएसी जवान  चार शोरूमों में चोरी की घटना का जल्द होगा खुलासा

कांग्रेस जनों ने किया राज्य सरकार का पुतला दहन

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सभागार में दिव्यांग बच्चों को किया गया पुरस्कृत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *