अटरिया रोड हुई बदहाल, नगर निगम नहीं ले रहा पुरसाहाल

Spread the love

राजीव गौड़ रुद्रपुर- शहर की सर्वाधिक व्यस्त अटरिया रोड सडक बदहाल हो चुकी है ,जगह-जगह सड़कों में गड्ढे पड़ चुके हैं और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं ।सड़कों का यह हाल हो गया है कि उनमें जलभराव हो चुका है जहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं ।इस सड़क से सिडकुल के सैकड़ों हजारों लोगों का आवागमन होता है लेकिन नगर निगम की सड़क की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा जिससे आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं ।अटरिया रोड शहर का मुख्य मार्ग है ।जहां सिडकुल की स्थापना के बाद आवागमन में वृद्धि हो गई है ।इस सड़क से सैकड़ों हजारों की संख्या में सिडकुल में काम करने वाले श्रमिकों क आना जाना होता है साथ ही वाहनों का भी लगातार आवागमन बना रहता है ।लेकिन सिडकुल रोड की बात करें तो पुलिस लाइन के बाद शक्ति विहार गेट से जो सड़कों में गड्ढे पड़े हुए हैं वह सिडकुल ढाल तक समाप्त नहीं होते, यह हाल तब है कि जब नगर निगम के मेयर रामपाल सिंह का आवास भी शक्ति विहार मे है और इस रोड पर तमाम अधिकारियों का भी पुलिस लाइन के कारण आना जाना लगा रहता है, बावजूद इस सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं। इस सड़क पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन चुकी है जिससे आए दिन सड़क हादसे होते हैं और स्थिति बहुत दयनीय बन जाती है ।यहां के निवासी समाजसेवी जोगिंदर सिंह ने बताया उन्होंने कई बार नगर निगम को इस सड़क में निर्माण के लिए और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अपील की लेकिन नगर निगम की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई। उन्होंने कहा इस सड़क की दुर्दशा लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन नगर निगम कोई सुध नहीं ले रहा। ऐसे में लगातार हादसों को बढ़ावा दिया जा रहा है ।जोगिंदर सिंह ने कहा नगर निगम शहर के विकास का दावा करता है लेकिन शहर की मुख्य सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं है ।उनके अलावा कई अन्य दुकानदारों और लोगों ने कहा कि यह सड़क की हालत बेहद दयनीय चुकी है लेकिन नगर निगम इस और ध्यान नही दे रहा जिससे परेशानी का सामना करना पढ रहा है।

More From Author

अपराध मुक्त देवभूमि उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रही ऊधमसिंहनगर पुलिस SSP अजय गणपति की कुशल रणनीति से IPL ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, दिल्ली का शातिर बुकी गिरफ्तार

साज पिक्चर्स’ के बैनर तले लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग संपन्न, जल्द होगा यूट्यूब, और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नाहिद खान के निर्देशन में बॉलीवुड अंदाज़ में तैयार हुआ रोमांटिक सांग, उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवाले महापौर विकास शर्मा की पहल पर बनी नई सुरक्षा रणनीति  रातभर बाजार क्षेत्र में गश्त करेंगे पीएसी जवान  चार शोरूमों में चोरी की घटना का जल्द होगा खुलासा

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सभागार में दिव्यांग बच्चों को किया गया पुरस्कृत

दिल्ली पब्लिक स्कूल की एडमिस्ट्रेटर मनमीत को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सिलेंस अवार्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *