विधायक शिव अरोरा ने जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ2022 का किया शुभारंभ

Spread the love

रुद्रपुर। मनोज सरकार स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित खेल महाकुंभ 2022 का शुभारंभ क्षेत्रिय विधायक शिव अरोरा द्वारा किया गया। इस दौरान जिला अधिकारी युगल किशोर पंत भी मौजूद रहे। वही विधायक शिव अरोरा ने जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ में प्रतिभाग कर रहे विजेता बच्चो को समान्नित किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से रुद्रपुर में जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन हमारे होनहार बच्चो की प्रतिभा को निखारने के लिये बहुत सरहानीय कदम है। निश्चित रूप से उत्तराखंड में खेल के प्रति हमारी युवा पीढ़ी का बहुत जुड़ाव है और वर्तमान में खेल के प्रति बड़ी हुई रुचि यह बताती है कि आने वाला समय खेल के क्षेत्र में उत्तराखंड का होने वाला है । इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने दौड़ , वालीबॉल व अन्य प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल पहना कर समान्नित किया। इस दौरान भाजपा नेता ललित मिगलानी, मण्डल अध्यक्ष सुशील यादव, जिला अधिकारी युगल किशोर पंत, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, अर्जुन अवार्ड विजेता मनोज सरकार व अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

गर्मजोशी के साथ हुआ नव नियुक्त जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा का स्वागत ,गदरपुर में सैकड़ो की शंख्या में पहुंचे कार्यकर्त्ता

पढ़िए…धामी कैबिनेट के अहम फैसले,हाईकोर्ट अब होगा हल्द्वानी में,राज्यवाशियो के लिए काम की खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *