दबंग 4 अरबाज खान के बेहद करीब, प्यार-दिल और मेहनत के साथ बनाना चाहते हैं फिल्म

Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार अरबाज खान का कहना है कि दबंग फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म दबंग 4 उनके दिल के बेहद करीब है और वह उसे प्यार, दिल और मेहनत के साथ बनाना चाहते हैं। दबंग फ्रेंचाइजी में अरबाज खान के भाई सलमान खान ने मुख्य भूमिका निभाई है।

दबंग 4 को लेकर अरबाज खान ने बताया है कि वह इस प्रोजेक्ट के लिये अपने और सलमान खान के अन्य प्रोजेक्टों से फ्री होने का इंतजार कर रहे हैं। अरबाज खान ने कहा कि दबंग 4 हम लोगों की लाइन में है, लेकिन सलमान और मुझे अपनी पुरानी कमिट्मेंट्स से फ्री होने की जरूरत है।

हम दबंग 4 जरूर बनाएंगे। यह एक ऐसा प्रोजेक्ट है जो हम दोनों के बेहद करीब है। इसी वजह से हमसे कोई भी व्यक्तिगत रूप से इसका निर्णय नहीं ले सकता। दबंग 4 एक ऐसा प्रोजेक्ट होगा, जिसको हम प्यार, दिल और मेहनत के साथ बनाना चाहते हैं। यह सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फ्रेंचाइजी की फिल्म है।

More From Author

अभिषेक वाल्मीकि की अंतिम यात्रा में विधायक शिव अरोरा ने दिया कंधा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई विधायक बोले एक परिवार व समाज के लिये इससे पीड़ादायक कुछ नहीं हो सकता

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक का भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से अभिषेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शहर में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया

पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तीन बुलेट मोटरसाइकिल सहित आठ वाहनों को किया सीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *