देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना

Spread the love

ट्रांजिट कैंप में बूथ संख्या 122 पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना उन्होंने का कहा की हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी मन की बात कार्यक्रम के तहत देश में कोने कोने में सामाजिक व्यक्तियों एवं संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की चर्चा करते हैं जिससे देश के अन्य लोगों को भी उसकी जानकारी मिलती है और लोगों को वैसे ही कार्य करने की प्रेरणा भी मिलती है उन्होंने बताया कि मन की बात कार्यक्रम में माननीय नरेंद्र मोदी जी ने बताया कि बेंगलुरु के बच्चों ने नवजात बच्चों के लिए मिनी आईसीयू बनाया है जिससे दूर-दराज के गांव में उसका लाभ मिलेगा उन्होंने उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब में जोरों पर बनने जा रहा है उसकी भी जानकारी साझा की प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक नेता चाहे विधायकों सांसदों प्रदेश पदाधिकारियों सभी अपने-अपने बूथों पर जाकर मन की बात कार्यक्रम को सुनते हैं और वही पर कार्यकर्ताओं की समस्याओं का भी समाधान करते हैं ।
आज ट्रांजिट कैंप के अंदर पहुंचे प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चर्चा की और स्थानीय समस्याओं का निराकरण भी करवाया इस दौरान भूत के अध्यक्ष मदन शर्मा भाजपा महानगर उपाध्यक्ष सतपाल गंगवार राम कुमार गुप्ता अनिल मिश्रा सुनील मिश्रा भगत जी नंदकिशोर चौहान ऋषि राज शर्मा टिंकू हरीश गंगवार विपिन शर्मा नरोत्तम गंगवार कैलाश चंद आनंद पांडे रामचंद्र मिस्त्री राम कुमार गुप्ता खेमकरण भगत जी रूपराम आचार्य सतपाल शर्मा हरीश आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

सीएम धामी ने अपने गृह क्षेत्र पहुंचकर छठ महा पर्व की प्रदेश वासियों को शुभकामना व बधाई दी

सीएम धामी ने लोहियाहेड स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप किया प्रतिभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *