सीएम धामी ने अपने गृह क्षेत्र पहुंचकर छठ महा पर्व की प्रदेश वासियों को शुभकामना व बधाई दी

Spread the love

खटीमा ।प्रदेश के  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंचे दो दिवसीय भ्रमण पर इस दौरान उन्होंने छठ महा पर्व की प्रदेश वासियों को शुभकामना व बधाई दी।खटीमा 30 अक्टूबर 2022 प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार सांय को खटीमा पहुंचकर संजय पार्क, 22 पुल खिलाड़िया में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि छठी मईया की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे। सूर्याेपासना का यह पावन पर्व हमें प्रकृति से जोड़ता है और शुद्धता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कामना करते हुए कहा कि भगवान भास्कर एवं छठी मइया सबकी मनोकामना पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर अनेकों सौन्दर्यकारण का कार्य किया जा रहा है।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने झंकैया में आयोजित रामलीला में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंडी परिषद के नंदन सिंह खड़ायत, पूर्वांचल सेवा समिति के सुनील, जयवर्धन सिंह,कमला सिंह, अजय चौधरी, सुरेंद्र सिंह, वासुदेव अग्रवाल, कमल शर्मा, राजेश छाबड़ा, आरसी रस्तोगी,महेंद्र प्रताप, राम पांडे, अनमोल वर्मा, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, सीडीओ विशाल मिश्रा आदि उपस्थित थे।

More From Author

रूद्रपुर – रूद्रपुर विधानसभा के अंर्तगत छतरपुर गांव में पार्टस एवं स्कैप के गोदाम में आग लगनें से भारी नुक्सान हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग, सिडकुल दमकल सहित उद्योगो के दमकल वाहनों द्वारा आग नियन्त्रण के प्रसास जारी है। स्थानीय पटवारी, समाजसेवी सुशील गाबा नें भी मौके पर पहुंचकर घटनाकम की जानकारी ली।

हिमांचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हिमांचल प्रदेश में जनसभाओं को करेंगे संबोधित !

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *