जिला सूचना कार्यालय के वाहन चालक की माता के निधन पर जिलाधिकारी ने उनके आवास पहुॅचकर शोक संवेदना व्यक्त की

Spread the love

राजीव गौड़ रूद्रपुर । जिला सूचना कार्यालय के वाहन चालक सम्बद्ध जिलाधिकारी कार्यालय श्री बब्बन राम की माता श्रीमती दुखनी देवी के निधन पर जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने भगवानपुर स्थित उनके आवास पहुॅचकर शोक संवेदना व्यक्त की। जिलाधिकारी ने आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया।

श्री बब्बन राम ने बताया कि माता श्रीमती दुखनी देवी 72 वर्ष की थीं, जोकि लम्बे समय से बीमार चल रहीं थीं, जिनका ईलाज अनुभवी डॉक्टर्स से कराया जा रहा था। बीमारी से जूझते हुए माता जी का 05 अक्टूबर की दोपहर में निजि आवास भगवानपुर में उनका स्वर्गवास होगा।

श्री बब्बन राम की माता के निधन पर जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम, पत्रकार बन्धुओं सहित विजय कुमार, पूनम आर्या, अनूप कुमार, सोमनाथ, बृजेश कुमार, वैयक्तिक अधिकारी आनन्द कुमार विश्वकर्मा, कमलेश पन्त सहित समस्त जिला कार्यालय स्टाफ द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की गई।

More From Author

विधायक शिव अरोरा की मेहनत लाई रंग मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल उनके प्रस्ताव जलभराव के स्थायी समाधान हेतु मास्टर ड्रेनेज प्लान हेतु 786.79 करोड़ की DPR स्वीकृत, पहले चरण मे 441.79 करोड़ से होगा कार्य विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

रूद्रपुर समेत पूरे जिले में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट डीएम ने किए नंबर जारी

पढ़िए..रुद्रपुर के फुलसूंगा में बड़ी वारदात डकैतो ने घर में बोला धावा ,पति पत्नी को किया घायल ले गए सामान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *