पति ने दूसरी पत्नी पर ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप

Spread the love

काशीपुर। एक व्यक्ति ने दूसरी पत्नी पर पंद्रह लाख रुपये न देने पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर पत्नी व उसके साथियों के खिताफ कार्यवाही। की मांग की है। आरोप है कि महिला पहले भी तीन अन्य शादी कर लोगों से लाखों की रकम ऐंठ चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम चांदपुर, गोपीपुरा निवासी देवेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह हेमपुर डिपो में चौकीदार के पद पर तैनात है। उसकी पहली पत्नी रुबी की पिछले साल 24 मई को लंबी बीमारी के बाद मृत्यु हो जाने के बाद गांव का ही एक युवक घर आया और उसने बच्चों की खातिर दूसरी शादी करने का प्रस्ताव रखा। बीती 18 जनवरी को उसकी एक महिला से दूसरी शादी करा दी। शादी के कुछ समय बाद ही दूसरी पत्नी ने बच्चोंके साथ मारपीट शुरू कर दी। समझाने पर दूसरी पत्नी ने उसके साथ भी मारपीट की। जब दूसरी पत्नी के बारे में पता किया तो मालूम चला कि उसकी तीन शादियां और हो चुकी है और वह तीनों पूर्व पतियों से साथियों की मदद से रकम ऐंठ कर समझौता कर चुकी है। आरोप लगाया कि अब उसके साथी 15 लाख रुपये की डिमांड कर उसे भी ब्लैकमेल कर रही है। पीड़ित ने आरोपियों से अपने नाबालिग बच्चों की जान-माल का खतरा बताते हुए कार्यवाही की मांग की है।

More From Author

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

पढिए..उत्तराखंड चारधाम यात्रा के कपाट बंद होने की तारीख का हुआ ऐलान

ढेला पुल के नीचे मिले अज्ञात शव की तीन दिन बाद भी नहीं हुई शिनाख्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *