दर्दनाक हादसा- जनपद पौड़ी के धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत बीरोंखाल के पास सिमड़ी गांव में बारात की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF रेस्क्यू टीमों द्वारा मौके पर पहुँचकर किया गया राहत एवं बचाव कार्य।

Spread the love

*दर्दनाक हादसा- जनपद पौड़ी के धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत बीरोंखाल के पास सिमड़ी गांव में बारात की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF रेस्क्यू टीमों द्वारा मौके पर पहुँचकर किया गया राहत एवं बचाव कार्य।*

 

 

धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत वीरोंखाल के पास सिमड़ी गांव में एक बारात की बस खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई।

 

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत श्री मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF द्वारा श्रीनगर, कोटद्वार, खैरना, सतपुली व रुद्रपुर से SDRF की रेस्क्यू टीमों को तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू कार्य किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

 

उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीमें मय रेस्क्यू उपकरणों के त्वरित रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

 

उक्त बस में सवार यात्री बारात में गए थे जोकि लालढांग हरिद्वार से काड़ागांव वापिस आ रहे थे, जिसमें लगभग 45-50 लोग सवार थे। वीरोंखाल से आगे सिमड़ी गांव के पास मोड़ काटते समय बस अचानक अनियंत्रित होकर 200 से 250 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

 

घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस बल पूर्व से उपस्थित था जिनके द्वारा 09 लोगों को निकाल लिया गया था, जिसमे से 06 घायलों को बीरोंखाल अस्पताल में भर्ती कराया गया व 01 गंभीर घायल को कोटद्वार हेतु रेफर किया गया है, अन्य 02 व्यक्तियों की स्थिति सामान्य है।

 

SDRF रेस्क्यू टीमों द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में लगभग 250 मीटर गहरी खाई में रोप बांधकर में उतरा गया जहाँ से स्ट्रैचर द्वारा एक एक कर के घायलों को निकाला जा रहा है।

 

वर्तमान समय तक 20 घायलों व 01 मृतक का शव निकाला जा चुका है तथा बाकी लोगों को निकालने के लिए भी SDRF प्रयासरत है।

More From Author

विधायक शिव अरोरा की मेहनत लाई रंग मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल उनके प्रस्ताव जलभराव के स्थायी समाधान हेतु मास्टर ड्रेनेज प्लान हेतु 786.79 करोड़ की DPR स्वीकृत, पहले चरण मे 441.79 करोड़ से होगा कार्य विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर किया स्वागत

पढिए..उत्तराखंड चारधाम यात्रा के कपाट बंद होने की तारीख का हुआ ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *