शैल सांस्कृतिक भवन में हुआ बैठकी होली का आयोजन होली के गीतों पर जमकर थिरके लोग विधायक शिव भी रहे मौजूद।

Spread the love

रूद्रपुर। गंगापुर रोड पर शैल सांस्कृतिक भवन में शैल सांस्कृतिक समिति की ओर से बैठकी होली का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे लोग होली गीतों पर जमकर थिरके। होली गीतों से पूरा माहौल होलीमय हो गया। सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

होली मिलन समारोह का परिषद के अध्यक्ष गोपाल पटवाल, संरक्षक भारत लाल शाह, महिला समिति की अध्यक्ष कमलेश बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया। बैठकी होली के बाद पुरूषोें की खड़ी होली का भी आयोजन हुआ। बैठकी होली में पहुंचने पर नवनिर्वाचित विधायक शिव अरोरा का पर्वतीय समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। इस दोरान विधायक शिव अरोरा भी होली के रंग में रंगे नजर आये। उन्होनंे सभी को होली की बधाई दी। उन्होनंे कहा कि बैठकी व खड़ी होली पर्वतीय समाज की अहम होली होती है। इसके माध्यम से जहां समाज को संगठित किया जा सकता है। वहीं अपनी संस्कृति का बोध भी होता है। होली भाईचारे का प्रतीक है। होली का त्यौहार समाज को मतभेदों को भुलाकर आपसी भाईचारे में रहने का संदेश भी देता है। कार्यक्रम में होली गीतों का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान सिद्धि के दाता, मेरो रंगीलो देवर, तुमर करो कपोलन लाल, नदी यमुना के तीर कदम्ब, सुमिरो सीता राम, ऐसी तपस्या होइ भगीरथ कैसे आंउफ रे कन्हैया तेरी गोकुल नगरी जैसे हाली गीतोें पर महिलाएं जमकर थिरकी। महिलाओं की बैठकी होली के तत्पश्चात शैल परिषद से जुड़े पुरूषों की खड़ी होली का भी आयोजन हुआ। जिसमें शिव के मनमाही बसे काशी, जोगी आओ शहर में व्यापारी, जल कैसे भरू जमुना गहरी, झोड़ा गायन चैखुटे की पार्वती गीतों की प्रस्तृति दी गई। इस मौके पर नवनिर्वाचित भाजपा विधायक शिव अरोरा, समिति की उपाध्यक्ष दीपा जोशी, पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक डाॅ. अमिता उप्रेती, नीलम कांडपाल, मीना उपाध्याय, जानकी तिवारी, सुधा जोशी, शालिनी बोरा, भगवती सिंह, गीता जोशी, नलनी पांडेय, ललित मोहन उप्रेती, दयाकिशन दनाई, सतीश ध्यानी, सतीश ध्यानी, मनोज कांडपाल,ललित मिगलानी नीलाबंर जोशी आदि मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

जाफरपुर में ग्रामीणों ने विधायक शिव अरोरा को लड्डुओं से तोला

अवैध हथियारों की फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़,10 तमंचों के साथ 3 आरोपी किये गिरफ्तार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *