केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने रुद्रपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अवसर में चित्र पर पुष्प अर्पित किए एवं श्रद्धांजलि दी, बीजेपी विधायक शिव अरोड़ा समेत कई भाजपा नेता मौजूद

Spread the love

राजीव गौड़ रूद्रपुर। केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री  अजय भट्ट जी के साथ रुद्रपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर सभागार में पं दीन दयाल उपाध्याय के जन्म जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की । वही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 93 वे संस्मरण में आंगनवाड़ी कार्यकताओ के साथ माह के अंत मे होने वाली मन की बात कार्यक्रम को सुना । केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता ओर अनुसरण करने वाले विचारों से हम सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिलता है प्रधानमंत्री ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत के नाम पर करने की बात साझा की जो कि एक बहुत सरहानीय कदम है । निश्चित रूप से शहीद भगत को यह एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात मे होने वाले राष्ट्रीय मण्डल खेलो को लेकर जानकारी साझा की ओर सभी से खेलो भावना से जुड़ने को कहा। केंद्र राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से वार्ता की एव उनके सुझाव व समस्याओं को सुना और उनके द्वारा दी जा रही सेवा की सराहना की । इस दौरान विधायक शिव अरोरा, जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, मेयर रामपाल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, उत्तम दत्ता, अमित नारंग, उपेंद्र चौधरी, रामप्रकाश गुप्ता, सुरेश कोली, अतुल जोशी, ललित मिगलानी, श्वेता मिश्रा, फरजाना बेगम, ए डी एम ललित नारायण मिश्र, डी एन यादव, धीरेश गुप्ता, सुशील यादव, राकेश सिंह, जगदीश विश्वास , महावीर कश्यप, मयंक कक्कड़, चन्द्रसेन कोली, ललित बिष्ट व अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने किया श्री राम लीला का तीसरे दिन का मंचन का शुभारंभ

रम्पुरा रामलीला समापन अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कलाकारों को किया समानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *