रम्पुरा रामलीला समापन अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कलाकारों को किया समानित

रूद्रपुर । रम्पुरा शिव चौरासी घण्टा मन्दिर में चल रही रामलीला के समापन अवसर पर विधायक शिव अरोरा मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने प्रभु श्री राम की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्र के सुख सम्रद्धि की कामना की। वही विधायक शिव अरोरा ने रामलीला के समापन अवसर पर कमेटी द्वारा रामदरबार भेट कर समानित किया । इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने समापन दिन रामलीला में अपना सुंदर अभिन्य करने वाले कलाकारों को वस्त्र भेट कर सम्मनित किया। विधायक ने कहा प्रतिवर्ष रम्पुरा में प्रभु श्री राम की लीला का मंचन पूरी भव्यता से होता आ रहा है। निश्चित रूप से हमारे समाज हमारी संस्कृति का हर युवा पीढ़ी को ज्ञान होना चाहिए और अब तो अयोध्या में प्रभु श्री भव्य राम मन्दिर का कार्य बहुत तेज रहा है जिसमें हमारे ह्निदु समाज मे बहुत बड़ी आस्था जुड़ी हुई है। निश्चित रूप से रामलीला का मंचन हमे जीवन मे प्रेरणा का कार्य करता है इस दौरान रामलीला समापन अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुरेश कोली, किरन विर्क, सुशील यादव, सुनील यादव , पंकज बत्रा, यादराम कोली, किशन कोली, सोनू कोली, महेश कोली, राजकुमार कोली, लालू कोली, विपिन कोली, शिव करन व अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

विधायक शिव अरोरा के आवास पर जनकपुरी की तर्ज पर हुआ श्रीराम बारात का भव्य स्वागतमुख्य रामलीला की राम बरात का विधायक आवास पर पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा पूरा विधायक आवास

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने रुद्रपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अवसर में चित्र पर पुष्प अर्पित किए एवं श्रद्धांजलि दी, बीजेपी विधायक शिव अरोड़ा समेत कई भाजपा नेता मौजूद

विधायक शिव अरोरा ने आंगनवाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को पोषाहार किट वितरित की