प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने किया श्री राम लीला का तीसरे दिन का मंचन का शुभारंभ

Spread the love

राजीव गौड़ रूद्रपुर। श्री शिव नाटक क्लब के तत्वाधान में प्रभु श्री राम जी की लीला मंचन के तृतीय दिन मंचन का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा , आर एस लॉजिस्टिक के मैनेजिंग डायरेक्टर हरीश मुंजाल एवं हरि कृपा मंदिर के महंत मनीष सलूजा द्वारा संयुत्तफ़ रूप से विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उनके साथ राजकुमार जांगड़ा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनुज पाठक, विकास कुकरेजा भी उपस्थित थे। विकास शर्मा ने राम भत्तफ़ो को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु श्री राम जी की लीला का मंचन देखने से हमारे जीवन में बहुत परिवर्तन होते हैं हमें प्रभु श्री राम जी की लीला का मंचन अवश्य देखना चाहिए और प्रभु श्री राम जी की लीला के मंचन देखने से अच्छाई को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए और बुराई को अपने जीवन से निकालना चाहिए यही प्रभु श्री राम जी की लीला का संदेश है महंत मनीष सलूजा ने अपने आशीर्वचन में श्री शिव नाटक क्लब को इस भव्य आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज को जागरूक करने वाले होते हैं और यह हमेशा चलने चाहिए जिससे कि हमारा धर्म और हमारी संस्कृति को आने वाली पीढ़ी देखें और उससे हमेशा सीख लेते रहे कि हमारे धार्मिक ग्रंथ हमें किस प्रकार की शिक्षा देते हैं और हमें किस प्रकार उनको अपने आचरण एवं  अपने जीवन में उतारना चाहिए ।श्री शिव नाटक क्लब के कलाकारों एवं पदाधिकारियों द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों को पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और यादगार के रूप में प्रभु श्री राम जी की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप भेंट की गई । रामलीला के मंचन में श्री शिव नाटक क्लब के कलाकारो द्वारा सीता जन्म से लेकर सुबाहु वध तक की लीला का बड़ा ही सुंदर मंचन किया गया जिसमे जनक की भूमिका से निर्देशक सन्नी घई,दशरथ की भूमिका निर्देशक नरेश घई ,वशिष्ठ की भूमिका विशाल गुंबर, विश्वामित्र की भूमिका उपाध्यक्ष अवतार सिंह खुराना, राम की भूमिका कबीर ठुकराल, लक्ष्मण संभव टुटेजा, मारीच पुष्कर नागपाल, सुबाहु चिराग जुनेजा, ताड़का की भूमिका वंश वर्मा ने निभाई , मंच संचालन निर्देशक जॉल्ली कक्कड़ द्वारा किया गया । इस अवसर पर श्री नाटक क्लब के संरक्षक पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, सरपरस्त मंगत सिंह ऽुराना ,संजय ठुकराल , अध्यक्ष जगदीश सुखीजा, महामंत्री राजकुमार भुसरी, उपाध्यक्ष बिट्टðू अरोरा ,कोषाध्यक्ष बबलू घई, निर्देशक जीतू गुलाटी, प्रचार मंत्री  जगमोहन अरोरा , मंत्री विजय परुथी, भारत भूषण ,गौरव गांधी, मनोज बठला,अंशुल गुलाटी,वरुण जल्होत्र ,सौरभ भुसरी , रमेश गुलाटी राजीव भसीन, अमर परुथी, चेतन खनिजो, राजीव झाम, गर्व गुलाटी, हिमांशु पारीख आदि उपस्थित थे।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

पंडित दिन दयाल की जयंती पर किया सीएम धामी ने चित्र पर माल्यार्पण,श्रद्धांजलि दी

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने रुद्रपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अवसर में चित्र पर पुष्प अर्पित किए एवं श्रद्धांजलि दी, बीजेपी विधायक शिव अरोड़ा समेत कई भाजपा नेता मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *