रुद्रपुर के राजा कॉलोनी में जल्द शिव मंदिर बनकर होगा तैयार: चुघ

Spread the love

राजीव गौड़ रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप की राजा कालोनी वार्ड दो में जन सहयोग से भव्य श्री शिव मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है जो शीघ्र बनकर तैयार हो जाएगा। यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने गत दिवस ट्रांजिट कैंप में राजा कालोनी में श्री शिव मंदिर के पुर्ननिर्माण कार्य का शिलान्यास करने के बाद उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कही। इससे पूर्व सैकड़ों क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में उन्होंने पंडित जी द्वारा पढ़े गए मंत्रोचारण एवम भगवान शंकर के जयघोषों के बीच मंदिर के पुर्ननिर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस मंदिर के पुर्ननिर्माण की क्षेत्रवासियों द्वारा पिछले काफी समय से इच्छा व्यक्त की जा रही थी। आज सभी के सहयोग से मंदिर के पुर्ननिर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया। श्री चुघ ने कहा कि उनका यह सौभाग्य है कि मंदिर के पुर्ननिर्माण कार्य का शिलान्यास करने अवसर उन्हें प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा वह मंदिर निर्माण में हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। श्री चुघ का आयोजन स्थल पर पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर प्रेमपाल गंगवार, भीमसेन शर्मा, राधेश शर्मा, नंदकिशोर चौहान, ऋषि राज, सरोज चौहान, सविता सागर, शोभा सक्सेना, चंद्रपाल मौर्य, सत्यपाल गंगवार, मदनलाल शर्मा, शिव सिंह, अशोक चौहान, संजीव रस्तोगी, जसवंत राठौर, धर्मपाल सागर, महेश रस्तोगी, आसेराम मौर्य व गोबिंदराम आदि मौजूद थे।

More From Author

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

यूके एसएससी पेपर लीक मामले को लेकर रुद्रपुर में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, फूंका भाजपा सरकार का पुतला

पढ़िए…पुलिस के हत्थे चढ़े रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप से 9 जुआरी, भारी रकम बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *