चार वर्षीय मासूम के लिए यमराज बना ट्रैक्टर ट्राली , टक्कर से हुई दर्दनाक मौत

Spread the love

दिनेशपुर । शनिवार को नगर के वार्ड सात निवासी प्रवीण नारंग की चार वर्षीय मासूम परी घर के बाहर खेल रही थी । इस दौरान वहां से गुजर रहे मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने उसे चपेट में ले लिया । जिससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गयी । आनन फानन में परिजन उसे लेकर नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां हालात चिंताजनक होने पर 108 की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया । जहां उसे मृत घोषित कर दिया । बालिका की मौत से परिजन सदमे में हैं उनका रो रोकर बुरा हाल है । उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

More From Author

. सुशीला तिवारी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें नमन किया तथा उनके योगदान को याद किया।

रूद्रपुर । ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के विवेक नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध इतना बढ़ गया कि एसडीओ अनु मदान के नेतृत्व में पहुंची टीम को बिना मीटर लगाए वापस लौटना पड़ा। इस दौरान मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी लोगों के समर्थन में विभागीय अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए

इंश्योरेंस कंपनी का पैसा लेने के लालच में पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आज शंकरफार्म के सैकड़ों लोगों ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का घेराव कर दबंगों द्वारा गांव को जोड़ने वाले मार्ग को बंद किए जाने की समस्या से अवगत कराकर संपर्क मार्ग को खुलवाने का निवे दन किया इस संबंध में ग्रामीणों ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को एक प्रार्थना पत्र भी सौंपा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *