इंश्योरेंस कंपनी का पैसा लेने के लालच में पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

 

काशीपुर। इन्श्योरेन्स कंपनी का पैसा लेने के लालच में झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से एक टाटा हैरियर कार बरामद की थाना आईटीआई में कार चोरी का खुलासा करते हुए सीओ वीरसिंह ने बताया कि बीती 22 अगस्त को छपरा बिहार निवासी सुंदरम पुत्र इंद्रमोहन ने पुलिस को सूचना दी की उसकी कार संख्या बीआर01एफजे-9881जसपुर खुर्द की माधव विहार कालोनी से चोरी हो गयी है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आईटीआई के नेतृत्व में वाहन कार बरामदगी हेतु एसओजी व पुलिस की टीम का गठन किया गया। काॅलर द्वारा बताए गए बयानों के आधार पर थाना आईटीआई क्षेत्र, आसपास के थानों व मुरादाबाद, बिजनौर के सीसीटीवी फुटेज, टोल टैक्स बैरियर से प्राप्त जानकारी व सीडीआर आदि चेैक किए गए तो सुंदरम् के बयानों में विरोधाभास मिला। सुंदरम से कड़ी पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि इन्श्योरेन्स कंपनी का पैसा लेने के लालच में उसने झूठी सूचना दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नादेही रोड जसपुर से कार बरामद कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी ललित बिष्ट, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, पैगा चौकी प्रभारी विजय सिंह, उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, कां. वीरेंद्र सिंह राणा, कैलाश तोमक्याल, विनय, गिरीश कांडपाल, प्रकाश भोजक, जगदीश पाठक, जितेन्द्र सिंह व उमेश तोमक्याल शामिल रहे

More From Author

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज ने नए सत्र के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया

चार वर्षीय मासूम के लिए यमराज बना ट्रैक्टर ट्राली , टक्कर से हुई दर्दनाक मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *