पुलिस ने पकड़ी काली फ़िल्म वाली गाड़ी चेकिंग में मिला अवैध तमंचा गिरफ्त में लेकर भेजा जेल 

राजीव गौड़ रुद्रपुर।एसएसपी मंजूनाथ टीसी के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों व यातायात पुलिस को विशेष अभियान चलाकर काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। महोदय के आदेशानुसार आज दिनाँक 20/07/2022 को सीपीयू प्रभारी राकेश बिष्ट व हमराही सीपीयू कर्मियों द्वारा काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर चेकिंग की जा रही थी। इंद्रा चौक पर चेकिंग के दौरान काली फ़िल्म लगी एक स्कोर्पियो UK06AH0041 को रोककर चेकिंग की गई तो अनमोल बांगा पुत्र अशोक बांगा नि0 मलसा गिरधरपुर रुद्रपुर की गाड़ी से 01 तमंचा 12 बोर व 02 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

More From Author

रुद्रपुर बगवाड़ा में की गई मां दुर्गा मंदिर में शिव परिवार की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा ,पूर्व विधायक ठुकराल रहे मौजूद

पढ़िए… सीएम धामी आज है जनपद उधम सिंह नगर के दौरे पर यह है वजह